आरसीबी के रिकॉर्ड कीमत पर बिक्री के बाद भगोड़े विजय माल्या ने अपने आलोचकों पर तंज कसा है। आरसीबी के पूर्व मालिक विजय माल्या के इस निवेश को कभी वैनिटी प्रोजेक्ट कहकर मजाक उड़ाया गया था। विजय माल्या ने उन मजाक उड़ाने वालों को याद दिलाते हुए कहा कि वही पागलपन आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को दुनिया की सबसे कीमती फ्रेंचाइजी में बदल चुका है।
साल 2008 में 450 करोड़ रुपये में खरीदी गई आरसीबी की कीमत अब 16 हजार 500 करोड़ रुपये भी ज्यादा पहुंचने पर विजय माल्या ने इसे अपनी दूरदर्शिता की जीत बताया। विजय माल्या ने X पर लिखा कि, मैं आरसीबी के नए मालिकों को तहे दिल से बधाई देना चाहूंगा।
विजय माल्या ने लिखा कि, मैं उन्हें सबसे कीमती आईपीएल फ्रेंचाइजी बनने के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं और ईश्वर से उनकी सफलता की कामना करता हूं। साल 2008 में जब मैंने 450 करोड़ रुपये में ये फ्रेंचाइजी खरीदी थी तब ज्यादातर लोगों ने मेरा मखौल उड़ाया था। उन्होंने मेरे इस निवेश की आलोचना करते हुए इसे महज दिखावा बताया था।
माल्या ने लिखा कि, मेरी उन तमाम पागलपन के पीछे आरसीबी को बड़ा ब्रांड बनाना था और इसलिए मैंने इस फ्रेंचाइजी का नाम आरसीबी रखा था। ये देखकर बहुत संतोष होता है कि मेरा 450 करोड़ रुपये का निवेश बढ़कर 16 हजार पांच सौ करोड़ रुपये का हो गया है। आरसीबी हमेरा मेरे डीएनए का एक हिस्सा रहेगी, जिसमें कुछ ऐसी यादें शामिल हैं जिन्हें कभी मिटाया नहीं जा सकता।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.