Last Updated:
T20 World Cup Super 8: T20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को करारी शिकस्त दी है, जिसके बाद टीम इंडिया की वर्ल्ड कप के फाइनल में जाने की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है. वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की हार का क्या कारण है इसको लेकर क्रिकेट प्रेमी और खिलाड़ियों ने अपनी बात रखी..
क्रिकेट खिलाड़ी आदित्य कुमार ने कहा कि भारत को सबसे पहले अपने बैटिंग ऑर्डर को दुरुस्त करने की जरूरत है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जिस तरह से एक के बाद एक बल्लेबाज आउट होते चले गए, उसने टीम की कमजोरियों को उजागर कर दिया. उन्होंने यह भी कहा कि फील्डिंग में हुई लगातार गलतियों ने मैच को भारत के हाथों से पूरी तरह निकाल दिया. आसान कैच छोड़ना टीम को भारी पड़ा.
फाइनल तक पहुंचने की एक ही उम्मीद
आदित्य कुमार का मानना है कि क्रिकेट धैर्य का खेल है. खिलाड़ियों को दबाव में घबराने के बजाय अपने गेम पर ध्यान देना चाहिए. अभी भारत के सामने सुपर-8 के दो अहम मुकाबले बाकी हैं. अगर इन मैचों में सही रणनीति और धैर्य के साथ खेला गया, तभी टीम फाइनल तक पहुंचने की उम्मीद जगा सकती है.
वहीं आदर्श कुमार ने टीम चयन को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि मौजूदा टीम में लेफ्ट हैंड बल्लेबाजों की संख्या ज्यादा है और तिलक वर्मा इस समय फॉर्म में नहीं दिख रहे हैं. ऐसे में संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाना चाहिए. इससे मिडिल ऑर्डर को मजबूती मिलेगी और रन गति को भी संभाला जा सकेगा.
सही खिलाड़ियों का चयन बहुत जरूरी
खिलाड़ी अनमोल कुमार ने भी भारत की बल्लेबाजी पर निराशा जताई. उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही. एक छोर से विकेट गिरते रहे और कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं सका. सिर्फ शिवम दुबे ने संघर्ष दिखाया, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिल पाया.
भारत के लिए यह हार एक चेतावनी है. अगर टीम को T20 वर्ल्ड कप में खिताब जीतना है, तो बल्लेबाजी में स्थिरता, फील्डिंग में सुधार और सही खिलाड़ियों का चयन बेहद जरूरी होगा. आने वाले मुकाबले भारत के लिए करो या मरो जैसे साबित हो सकते हैं.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.