ICC T20 WORLD CUP LIVE SCORE: नमस्ते, न्यूज 18 हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के पांचवें दिन जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा है. पहले मैच में साउथ अफ्रीका ने सांस थामने वाले मुकाबले में अफगानिस्तान को सुपर ओवर में हराया. टी-20 इतिहास में ये पहला मौका था, जब किसी एक मुकाबले में दो-दो सुपर ओवर देखने को मिला. दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को एकतरफा अंदाज में हराया. अब मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा और आखिरी मैच जारी है.
टॉस गंवाकर वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 196 रन बनाए. वेस्टइंडीज की ओर से शेरफेन रदरफोर्ड ने नाबाद 76 रन की पारी खेली जिसमें सात छक्के और दो चौके शामिल थे. जेसन होल्डर ने 17 गेंदों पर ताबड़तोड़ 33 रन बनाए.
डबल सुपर ओवर में अफगानिस्तान से जीता साउथ अफ्रीका
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में अब तक का सबसे रोमांचक मुकाबला खेला गया. डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका की टीम ने अफगानिस्तान को हराया. अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका के खिलाफ गेंदबाजी करने का फैसला लिया. राशिद खान और अजमतुल्लाह ओमरजई की जोरदार बॉलिंग के दम पर साउथ अफ्रीका को अफगिस्तान ने 6 विकेट पर 187 रन पर रोका. 19.4 ओवर में अफगानिस्तान की टीम 187 रन पर ऑलआउट हुई और मैच सुपर ओवर में पहुंच गया. सुपर ओवर में अफगानिस्तान ने 17 रन बनाए और साउथ अफ्रीका ने स्कोर बराबर कर एक और सुपर ओवर में मैच पहुंचा दिया. दूसरे सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने 24 रन का लक्ष्य रखा था लेकिन अफगानिस्तान की टीम ऑलआउट हो गई.
दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को 67 रन से रौंदा
कोलंबो में खेले गए 11 फरवरी के दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने ग्रुप बी के मुकाबले में आयरलैंड को 67 रन से हरा दिया. तेज गेंदबाज नाथन एलिस और एडम जम्पा ने कातिलाना गेंदबाजी करते हुए चार-चार शिकार किए, जिससे आयरलैंड की टीम 183 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 16.5 ओवर में 115 रन पर ढेर हो गई. मार्कस स्टोइनिस (45 रन) और मैथ्यू रेनशॉ (37 रन) के बीच पांचवें विकेट के लिए 61 रन की अहम साझेदारी की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 182 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया था.
WI vs ENG T20 World Cup Highlights: वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को हराया
वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रन से हराकर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में शानदार जीत दर्ज की. 197 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अंग्रेज टीम 19 ओवर में 166 रन ही बना सकी.
WI vs ENG T20 World Cup Live: इंग्लैंड का सातवां विकेट गिरा, रोमांचक मोड़ पर पहुंचा मुकाबला
इंग्लैंड ने सातवां विकेट गंवा दिया. जेमी ओवरटन 5 रन बनाकर आउट हुए. ओवरटन ने कदमों का इस्तेमाल कर हवाई शॉट खेला, लेकिन गेंद सीधे लॉन्ग-ऑफ पर खड़े रोवमैन पावेल की ओर गई. बाउंड्री के बेहद करीब पावेल ने अद्भुत संयम दिखाया; उन्होंने गेंद को लपका, संतुलन बिगड़ते देख उसे हवा में उछाला, सीमा रेखा से बाहर जाकर वापस अंदर आए और शानदार कैच पूरा किया.
WI vs ENG T20 World Cup Live: गेंदबाजों ने कराई वेस्टइंडीज की वापसी, इंग्लैंड के 5 विकेट गिरे
इंग्लैंड ने 14 ओवर में पांच विकेट पर 131 रन बना लिए हैं. सैम करन 22 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि विल जैक्स को अभी अपना खाता खाेलना है. कप्तान हैरी ब्रुक 17 रन बनाकर आउट हुए.
WI vs ENG T20 World Cup Live: इंग्लैंड के 4 विकेट गिरे, मुश्किल में अंग्रेज
इंग्लैंड ने 100 रन के भीतर अपने चार विकेट गंवा दिए हैं. कप्तान हैरी ब्रुक और सैम करन की जोड़ी क्रीज पर है. जैकब बेथेल 33 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं. इंग्लैंड ने 10 ओवर में 4 विकेट पर 93 रन बनाए हैं.
WI vs ENG T20 World Cup Live: बटलर भी लौटे पवेलियन, बैंटन- बेथेल की जोड़ी से उम्मीद
जोस बटलर 14 गेंदों पर 21 रन बनाकर आउट हुए. वेस्टइंडीज के स्पिनर रोस्टन चेज ने बटलर को रोवमैन पॉवेल के हाथों कैच कराया. इंग्लैंड ने 2 विकेट पर 78 रन बना लिए हैं.
WI vs ENG T20 World Cup Live: इंग्लैंड का स्कोर 6 ओवर में 67/1
इंग्लैंड ने 197 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआती छह ओवरों में फिल सॉल्ट का विकेट गंंवाकर 67 रन बना लिए हैं. जोस बटलर और जैकब बेथल की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है. वेस्टइंडीज को दूसरे विकेट की तलाश है.
WI vs ENG T20 World Cup Live: इंग्लैंड की बैटिंग शुरू, बटलर- सॉल्ट की जोड़ी मोर्चे पर उतरी
वेस्टइंडीज के 197 रन के लक्ष्य का पीछा करने फिल सॉल्ट और जोस बटलर की ओपनिंग जोड़ी क्रीज पर उतर चुकी है. सॉल्ट ने शानदार शुरुआत की है. वेस्टइंडीज को पहले विकेट की तलाश है.
WI vs ENG T20 World Cup Live: वेस्टइंडीज ने 6 विकेट पर 196 रन बनाए, इंग्लैंड के सामने 197 का टारगेट
शेरफेन रदरफोड के 42 गेंदों पर खेली गई नाबाद 76 रन की पारी और जेसन होल्डर के 17 गेंदों पर बनाए गए 33 रन के दम पर वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 197 रन का लक्ष्य रखा है. रदरफोर्ड ने सात छक्के और दो चौके जड़े.
WI vs ENG T20 World Cup Live: वेस्टइंडीज को 100 रन के पड़े लाले, चेज भी आउट
वेस्टइंडीज की टीम के नियमित अंतराल पर विकेट गिर रहे हैं. रोस्टन चेज भी आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं. चेज के रूप में विंडीज ने अपना चौथा विकेट गंवाया.चेज 34 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें स्पिनर आदिल राशिद ने एलबीडब्ल्यू आउट किया. विंडीज ने 10 ओवर में 4 विकेट पर 83 रन बना लिए हैं.
WI vs ENG T20 World Cup Live: विंडीज का तीसरा विकेट गिरा, हेटमेयर 23 रन बनाकर आउट
वेस्टंडीज की पारी लड़खड़ा गई है. इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज के 55 रन पर 3 विकेट झटक लिए हैं. शेरफेन रदरफोर्ड और रोस्टन चेज की जोड़ी मोर्चे पर है. इंग्लिश गेंदबाज इस समय शानदार बॉलिंग कर रहे हैं.
WI vs ENG T20 World Cup Live: वेस्टइंडीज के 50 रन पूरे, चेज-हेटमेयर मोर्चे पर
वेस्टइंडीज ने शुरुआत दो झटके लगने के बावजूद 5 ओवर में 50 रन बना लिए हैं. रोस्टन चेज और शिमरो हेटमेयर की जोड़ी मोर्चे पर है. इंंग्लैंड को तीसरे विकेट की तलाश है. इंग्लैंड ने शुरुआती पांच ओवर में 2 विकेट पर 52 रन बना लिए हैं.
WI vs ENG T20 World Cup Live: वेस्टइंडीज को झटके पर झटका, 8 के स्कोर पर गंवाया दूसरा विकेट
वेस्टइंडीज को झटके पर झटका लगा है. शे होप के आउट होने के बाद ब्रैंडन किंग भी सस्ते में पवेलियन लौट गए. किंग को सैम करन ने 1 के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा. 8 के कुल स्कोर पर विंडीज ने किंग का विकेट गंवाया.
WI vs ENG T20 World Cup Live: खाता खोले बगैर शे होप आउट
तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने वेस्टइंंडीज को बड़ा झटका दिया है. जोफ्रा ने शे होप को आउट कर इंग्लैंड को पहला विकेट दिलाया. होप खाता खोले बगैर पवेलियन लौटे. आर्चर ने होप को पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर टॉम बेंटन के हाथों कैच कराया.
WI vs ENG T20 World Cup Live: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज के खिलाफ चुनी बॉलिंग
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे ग्रुप सी के सुपरहिट मुकाबले में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज आमने-सामने है. दोनों ही टीम अपना पहला मुकाबला जीत चुकी है. इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. यानी वेस्टइंडीज पहले बैटिंग करेगी.
AUS vs IRE T20 World Cup Live: ऑस्ट्रेलिया ने 67 रन से जीता मैच
ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को 67 रन से हराते हुए अपने टी-20 विश्व कप अभियान का धमाकेदार आगाज किया है. इस जीत के साथ कंगारू टीम ग्रुप बी में टॉप पर भी पहुंच गई. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट खोकर 182 रन बनाए थे. जवाब में आयरिश पारी 16.5 ओवर में सिर्फ 115 रन पर ही सिमट गई. आयरलैंड के लिए डॉकरेल ने 29 गेंद में 41 रन की पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया के लिए मीडियम पेसर नाथन एलिस और अनुभवी स्पिनर एडम जम्पा ने चार-चार शिकार किए. प्लेयर ऑफ द मैच रहे एलिस ने 3.5 ओवर में 12 रन देकर चार विकेट लिए जबकि लेग स्पिनर एडम जम्पा ने चार ओवर में 13 रन देकर चार विकेट लिए.
AUS vs IRE LIVE: पावरप्ले में आयरलैंड का स्कोर 40/4
कोलंबो में खेले जा रहे मैच में 183 रन के लक्ष्य के जवाब में आयरलैंड ने पावरप्ले तक चार विकेट खोकर 40 रन बना लिए है. नाथन एलिस ने दो ओवर में सिर्फ पांच रन देकर तीन विकेट लिए हैं. एक विकेट कुहनमैन के खाते में आया है.
AUS vs IRE T20 World Cup LIVE: दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 182 रन
दिन के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 182 रन बनाए. ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस के 45 रन की पारी खेली. स्टोइनिस के अलावा मैट रेनशॉ और जोश इंग्लिस ने 37-37 रन बनाए. आयरलैंड के लिए मार्क एडेयर ने तीन ओवर में 31 रन देकर दो विकेट झटके.
T20 World Cup LIVE Score: अफगानिस्तान दूसरे सुपर ओवर में हारा
पहली बॉल – मोहम्मद नबी ने मिस कर दिया
दूसरी बॉल- मोहम्मद नबी को केशव महाराज ने फंसाया और मिलर ने उनको उछलकर लपका
तीसरी बॉल- गुरबाज ने मारा आसमानी छक्का
चौथी बॉल- क्या बात है गुरबाज ने जमाया एक और छ्क्का
पांचवीं बॉल- गजब कर दिया है भाई, गुरबाज ने लगातार तीसरा छक्का जमा दिया
छठी बॉल- वाइड हो गई बॉल, आखिर में गुरबाज अपना विकेट गंवा बैठे.
T20 World Cup LIVE Score: साउथ अफ्रीका का दूसरा सुपर ओवर
पहली बॉल – ट्रिस्टन स्टब्स ने मारा छक्का
दूसरी बॉल- ट्रिस्टन स्टब्स ने एक रन लेकर बदला छोर
तीसरी बॉल- डेविड मिलर ने चुराया दो रन
चौथी बॉल- मिलकर ने ओमरजई को मारा जोरदार छक्का
पांचवीं बॉल- मिलर का एक और आसमानी छक्का
छठी बॉल- डेविड मिलर ने दो रन लिया
T20 World Cup LIVE Score: दूसरा सुपर ओवर, अफगानिस्तान को 24 रन का लक्ष्य
अफगानिस्तान के लिए दूसरा सुपर ओवर करने अजमतुल्लाह ओमरजई आए हैं. पहली बॉल पर ट्रिस्टन स्टब्स ने पहली बॉल पर जोरदार छक्का लगा दिया. दूसरी बॉल पर 1 रन बने और अगली गेंद पर 2 रन आए. डेविड मिलर ने चौथी गेंद को दर्शकों के बीच पहुंचा दिया है. अरे भाई मिलर ने एक और छक्का लगा दिया है. आखिरी बॉल पर 2 रन लेकर अफगानिस्तान के सामने 24 रन का लक्ष्य रख दिया.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.