T20 World Cup 2026 Points Table: गुरुवार, 12 फरवरी को भारत बनाम नामीबिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मैच खेला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भारत ने आसानी से नामीबिया को 93 से हराया दिया। भारत की जीत के बाद ग्रुप ए पॉइंट्स टेबल में उलटफेर हुआ है।
टी20 वर्ल्ड कप में यह टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत है। नामीबिया पर जीत के बाद टीम इंडिया के कुल 4 अंक हो गए। इस जीत के बाद भारत ने पाकिस्तान को टॉप स्थान से नीचे धकेल दिया और खुद टॉप स्थान पर पहुंच गया है। हालांकि, दोनों टीमों के 4-4 अंक हैं, लेकिन रन रेट के मामले में भारत पाकिस्तान से बेहतर है।

भारत-नामीबिया मैच के बाद टेबल पॉइंट्स
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत और पाकिस्तान समेत नीदरलैंड, नामीबिया और यूएसए टी20 वर्ल्ड कप ग्रुप ए में हैं। भारत और पाकिस्तान के अंक 4-4 ही है, लेकिन रेन रेट के मामले में भारत पाकिस्तान से आगे हैं। भारत का रन रेट +3.050 है, तो वहीं पाकिस्तान का रन रेट +0.932 है।
इस वर्ल्ड कप में नामीबिया ने अभी तक दो मैच खेला और दोनों मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है, जिसके चलते ग्रुप ए सबसे अंत यानी 5वें स्थान पर है। वहीं, अमेरिका भी अपने दोनों मैच हार चुका है और पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर मौजूद है। नीदरलैंड ने एक मैच जीता है, जिसके चलते वो तीसरे स्थान पर मौजूद है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप ए में सबसे बड़ा उलटफेर 15 फरवरी को देखने को मिलेगा, क्योंकि इस दिन भारत और पाकिस्तान के बीच मैच है। यह मैच श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें मैच जीतकर अंकतालिका में टॉप पर रहना चाहेगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.