अर्शदीप और डेरिल मिचेल के बीच हुआ विवाद
न्यूजीलैंड की पारी के 11वें ओवर में अर्शदीप ने डेरिल मिचेल द्वारा खेली गई गेंद को स्टंप्स की ओर फेंका, जो सीधे मिचेल के जांघ पर लग गई। इससे मिचेल भड़क गए और उन्होंने अंपायर से शिकायत की, जिसके बाद दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बीच में आकर स्थिति संभाली। अर्शदीप ने ओवर की आखिरी गेंद के बाद मिचेल से माफी मांगी और दोनों ने गले मिलकर मामला शांत किया।
ICC कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन, लग सकता है जुर्माना
यह घटना आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.9 के दायरे में आती है, जो किसी खिलाड़ी की ओर गेंद या उपकरण खतरनाक तरीके से फेंकने को खेल भावना के खिलाफ मानता है! यह लेवल-1 उल्लंघन है, जिसमें मैच फीस का 50% तक जुर्माना और 1-2 डिमेरिट पॉइंट्स लग सकते हैं। अगर 24 महीनों में चार डिमेरिट पॉइंट्स हो जाते हैं, तो खिलाड़ी पर एक टेस्ट या दो व्हाइट बॉल मैचों का प्रतिबंध लग सकता है। आईसीसी इसकी जांच कर सकती है, भले ही माफी हो चुकी हो।
जेडन सील्स पर लगा था 25% जुर्माना
पिछले साल अक्टूबर में वेस्टइंडीज के जेडन सील्स पर यशस्वी जायसवाल की ओर गेंद फेंकने के लिए मैच फीस का 25% जुर्माना और एक डिमेरिट पॉइंट लगा था। सील्स ने आरोप को चुनौती दी थी, लेकिन सुनवाई के बाद सजा कायम रही। अब सभी की निगाहें अर्शदीप पर आईसीसी के फैसले पर टिकी हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.