- कॉपी लिंक
ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का 23वां मुकाबला आज इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में मैच दोपहर 3 बजे शुरू होगा, जिसका टॅास 2.30 बजे होना है।
वेस्टइंडीज से हार चुका इंग्लैंड इंग्लैंड ने ग्रुप-सी में नेपाल को 4 रन से करीबी मुकाबला हराया, फैसला आखिरी गेंद पर हुआ। दूसरे मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम को 30 रन से हार का सामना करना पड़ गया। दूसरी ओर स्कॉटलैंड ने पहले मुकाबले में इटली को 73 रन के बड़े अंतर से हराया, लेकिन टीम को वेस्टइंडीज से हार मिली।
वर्ल्ड कप में एक बार भिड़ चुकीं दोनों टीमें टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड और स्कॉटलैंड पिछली बार भी आमने-सामने हुए थे, लेकिन तब बारिश के मुकाबला बेनतीजा रहा था। इंग्लिश टीम वर्ल्ड कप में किसी भी यूरोपियन टीम को आज तक नहीं हरा सकी। टीम ने आयरलैंड के खिलाफ 2 मैच खेले। एक में हार मिली, वहीं एक मुकाबला बेनतीजा रहा। वहीं टीम नीदरलैंड से 2009 और 2014 में 2 मैच हार चुकी है।

जॉर्ज मुन्से स्कॉटलैंड के टॉप रन स्कोरर स्कॉटलैंड के लिए जॉर्ज मुन्से ने वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 103 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 84 रन हैं। गेदबाजी में माइकल लीस्क 5 विकेट ले चुके हैं।

जोफ्रा आर्चर गेंदबाजी में आगे टी-20 वर्ल्ड कप में जैकब बेथेल ने इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। वे 2 मुकाबलों में 88 रन बना चुके हैं। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर 2 विकेट लेकर टीम के टॅाप बॅालर बने हुए हैं।

पिच रिपोर्ट ईडन गार्डन्स की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। यहां पर शुरुआती कुछ ओवरों में स्विंग देखने को मिलती हैं, लेकिन उसके बाद यह विकेट बल्लेबाजी के लिए काफी शानदार हो जाती है।
वेदर कंडीशन कोलकाता में शनिवार को दिन में आकाश साफ रहेगा और बारिश की संभवाना बेहद कम है। टेम्परेचर 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, जैमी ओवरटन।
स्कॉटलैंड: जॉर्ज मुन्से, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैक्मुलेन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), मार्क वॉट, माइकल लीस्क, ओलिवर डेविडसन, ब्रैड व्हील, ब्रैड करी।
कहां देख सकते हैं मैच? इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार एप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का LIVE कवरेज फॉलो कर सकते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
