Last Updated:
Team India playing XI for Netherlands match: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया की आखिरी टक्कर नीदरलैंड्स के साथ है. टीम इंडिया ने अब अपने ग्रुप में जीत की हैट्रिक लगा चुकी है. ऐसे में उम्मीद है कि चौथे मैच में भी वह जीत हासिल करें. ऐसे में आइए जानते हैं नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच के लिए क्या हो सकती है टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन.
भारत बनाम नीदरलैंड मैच
सुपर-8 में पहुंच चुकी टीम इंडिया नीदरलैंड्स के खिलाफ अपने बेंच स्ट्रेंथ को आजमाम चाहेगी. ऐसे में हो सकता है कि कुलदीप यादव और हार्दिक पंड्या को आराम देकर अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज को मौका दिया जाए. हालांकि, इसकी उम्मीद है कि सिराज वापस आएंगे कि क्योंकि बैटिंग कोच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बुमराह के खेलने को को लेकर कंफर्म किया है. ऐसे में अर्शदीप का प्लेइंग इलेवन में आना लगभग तय माना जा रहा है.
अभिषेक शर्मा पर रहेगी सबकी नजर
अभिषेक शर्मा टी20 विश्व कप में अब तक दो मैच खेले हैं और दोनों में उनका खाता नहीं खुला है. ऐसे में अभिषेक पर सबकी नजर होगी. यही वजह है कि अभिषेक ने एक घंटे से अधिक समय तक नेट्स में बल्लेबाजी की. आमतौर पर विकेट के सामने दोनों ओर आक्रामक शॉट खेलने वाले अभिषेक ने अपनी ताकत पर भरोसा कायम रखा. उन्होंने नेट गेंदबाजों और वरुण चक्रवर्ती की ऑफ स्पिन के खिलाफ काउ कॉर्नर और डीप कवर क्षेत्र को निशाना बनाया. तेज गेंदबाजों के खिलाफ बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने पुल और विकेट के पीछे पिक-अप शॉट का सहारा लिया. तीनों तरह की गेंदबाजी के खिलाफ छक्कों की झड़ी लगी रही. जब लगा कि उनका सत्र समाप्त हो चुका है, तभी अभिषेक कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ दोबारा बल्लेबाजी के लिए लौटे.
इसी दौरान कुलदीप यादव गेंदबाजी के लिए आए और अभिषेक ने जरा भी देर किए बिना फुल लेंथ गेंदों को अपने पसंदीदा एक्स्ट्रा कवर क्षेत्र की ओर भेजना शुरू कर दिया. पास के नेट में तिलक वर्मा और रिंकू सिंह जैसे बल्लेबाजों ने भी स्पिनरों के खिलाफ अभ्यास किया. लंबे बल्लेबाजी सत्र के बाद रिंकू ने राउंड-आर्म एक्शन के साथ कुछ ऑफ स्पिन भी डाली, जो नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस की शैली की याद दिला रही थी.
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग XI-
अभिषेक शर्मा, इशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.