Success Story: बिहार की ग्रामीण महिलाएं अब केवल घर तक सीमित नहीं हैं. बल्कि जीविका के सहयोग से उद्यमी बन रही हैं. सारण जिले के मांझी प्रखंड की सविता देवी इसकी नई मिसाल हैं. कभी बेरोजगार रहीं सविता ने जीविका समूह से महज ₹10,000 का लोन लेकर अचार का छोटा व्यवसाय शुरू किया, जो आज एक साल के भीतर एक सफल लोकल ब्रांड बन चुका है. सविता के बिजनेस की सफलता का राज उनके घर के बने मसाले हैं. वे एक दर्जन से अधिक वैरायटी के अचार तैयार करती हैं. जिनकी मांग स्थानीय बाजारों और गांवों में इतनी अधिक है कि उन्हें मार्केटिंग के लिए भटकना नहीं पड़ता. मुनाफे को दोबारा बिजनेस में लगाकर वे इसे बड़े स्तर पर ले जाने की तैयारी में हैं. खास बात यह है कि सविता अब अन्य बेरोजगार महिलाओं को निशुल्क प्रशिक्षण देने का भी संकल्प ले चुकी हैं, ताकि वे भी आत्मनिर्भर बन सकें.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.