Saharsa Success Story : सहरसा के संजीव कुमार की नौकरी जाने पर पत्नी अर्चना ने मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना से 8.5 लाख का लोन लेकर पेपर कप और प्लेट उद्योग शुरू किया. अब वे सफल उद्यमी हैं और तीन लोगों को रोजगार दिया है. आइये जानते हैं उनकी सफलता के बारे में.
इसके बाद पति-पत्नी दोनों के बीच एक बड़ी संकट आ पड़ी. वह थी पूंजी की. इसी बीच अर्चना को यह जानकारी मिली कि सरकार की तरफ से कई योजनाएं चल रही हैं. इस योजना में से एक मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना है, जिसके सहारे खुद का रोजगार स्थापित किया जा सकता है. फिर क्या था, अर्चना ने आगे कदम बढ़ाया गया और जिला उद्योग विभाग से संपर्क की.
बिजनसे के लिए सरकार से मिला लोन
यहां संपर्क के बाद विभाग द्वारा उन्हें 8 लाख 50 हजार का लोन प्रदान किया गया. यह लोन पेपर कप एंड प्लेट निर्माण उद्योग के लिए दिया गया था. बाहर से दोनों ने बड़ी-बड़ी मशीनों को मंगवाए और घर पर ही उद्योग को चलाना शुरु कर दिया. मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना का लाभ मिलने के बाद कप और प्लेट का निर्माण शुरू हुआ. जहां शुरुआती दौर में आसपास के इलाकों में सप्लाई किया गया. फिर धीरे-धीरे यह कारवा बढ़ गया और अब दोनों एक सफल उद्यमी बन चुके हैं. यही नहीं अर्चना ने तीन लोगों को रोजगार पर भी रखा है.
3 लोगों को दिया है रोजगार
महिला उद्यमी अर्चना बताती हैं कि मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है. उन्होंने इस योजना से खुद का पेपर कप एंड प्लेट निर्माण का उद्योग शुरू किया है. उनका व्यवसाय सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है. वह नियमित रूप से उत्पादन कर सहरसा के विभिन्न बाजारों में सप्लाई भी कर रही हैं. वर्तमान में महीने की आय लगभग 50 से 60 हजार है. इसके अलावा उनके यूनिट में तीन लोगों को रोजगार भी मिला है. इस योजना के लिए अर्चना ने बिहार सरकार एवं मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त की हैं .
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.