Araria Kisan Success Story: अररिया के किसान शिवराम मंडल के पास 500 भेड़ें हैं, जिनसे वे सालाना लाखों रुपये कमाते हैं. भेड़ों से जैकेट, कंबल, जैविक उर्वरक, दूध, मांस और चमड़ा तैयार होता है. भेड़ की कीमत 6000-10000 रुपये होती है.
एक सीजन में 3 लाख का मुनाफा
सुपौल जिले के छातापुर विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले किसान शिवराम मंडल ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि भेड़ से जैकेट और कंबल बनाये जाते हैं. साथ ही इसकी खाल से गर्म कपड़े तैयार किए जाते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि भेड़ से निकलने वाला जैविक उर्वरक 8 से 10 रुपये प्रति किलो बिकता है, जिससे रोजाना 350 से 500 रुपये तक की कमाई हो जाती है. उन्होंने कहा कि अभी वे दो-तीन नस्ल की भेड़ पालते हैं, जिनमें एक देसी गुजरी नस्ल है और इसके अलावा गद्दी और मगरा नस्ल की भेड़ भी शामिल है.
किसान बाबा शिवराम मंडल ने बताया कि कश्मीर में मांस का काफी शौक लोग रखते है. इसलिए भेड़ पालन उनके लिए बहुत लाभदायक है. यहां भेड़ पालन छोटे किसानों के लिए चलते-फिरते एटीएम जैसा है. उन्होंने बताया कि एक साल में 2-3 लाख रुपये तक की कमाई आसानी से हो जाती है. किसान ने बताया कि यह काम उनके खानदानियों से ही चलता आ रहा है. अब वह खुद इसे देख रहे हैं.
आसानी से बिक जाता है भेड़ का बच्चा
वहीं, दूसरी ओर किसान ने बताया कि भेड़ का बच्चा आसानी से बिक जाता है. जहां सर्दियों में ऊन भी अच्छी मात्रा में मिलता है और अच्छे दाम पर बिक जाता है. इतना ही नहीं, एक साल में भेड़ दो बार प्रजनन करती है. अगर अच्छी देखभाल की जाए तो प्रत्येक मादा भेड़ एक बार में दो बच्चे देती है. उन्होंने बताया कि उनके पास इस समय 500 से अधिक भेड़ें हैं. प्रजनन के बाद बच्चे बड़े होकर बिक्री के लिए कश्मीर के बाजारों तक जाते हैं. इसके अलावा इन भेड़ों से जैव उर्वरक, दूध, मांस और चमड़ा भी तैयार होता है. भेड़ खरीदने के लिए कटिहार से व्यापारी भी आते हैं.
एक भेड़ की कीमत होती है 6000 से 10000
आपको बता दें कि एक भेड़ की कीमत कम से कम 6000 से 10000 रुपए के बीच होती है. ऐसे में आप सोच सकते हैं कि अगर किसी के पास 500 भेड़ है तो उनकी कुल कीमत कितनी होगी. किसान ने बताया कि इन्हें खिलाने-पिलाने और देखभाल के लिए हम लोग हमेशा दिन-रात लगे रहते हैं. उन्होंने बताया कि इसमें चुनौती भी कम नहीं हैं. कई बार इन्हें चराने के लिए अररिया, कटिहार सहित अन्य जिलों तक जाना पड़ता है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.