Stock Market Today: भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार, 17 मार्च की शुरुआत पॉजिटिव रही. प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए. हालांकि, बाजार खुलते ही इसमें उतार-चढ़ाव देखने को मिला. सेंसेक्स-निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर फिसल गए.
30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 323.83 अंक या 0.43 प्रतिशत की तेजी के साथ ओपन हुआ था. दिन की शुरुआत सेंसेक्स ने 75,826.68 के लेवल पर की है. वहीं, एनएसई निफ्टी 50 ने भी दिन की शुरुआत सकारात्मक की थी. निफ्टी 50 84.40 अंक या 0.36 फीसदी उछलकर 23,493.20 के लेवल पर ओपन हुआ था.
सुबह करीब 9:22 बजे तक, सेंसेक्स 55 अंक की गिरावट के साथ 75,447 अंक पर कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी 50 18 अंक फिसल गई थी और 23,390 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी.
बीएसई के टॉप गेनर और लूजर
खबर लिखे जाने तक बीएसई बास्केट से एटरनल, भारती एयरटेल, एशियन पेंट, मारुति और महिंद्रा एंड महिंद्रा टॉप गेनर थे. टॉप लूजर की बात करें तो एचसीएलटेक, टीसीएस, आईटीसी और टाइटन रहे थे.
सोमवार को कैसा रहा था मार्केट?
भारतीय शेयर मार्केट में सोमवार, 16 मार्च के कारोबारी दिन जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी. प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए दिन की समाप्ति की थी. सेंसेक्स 938.93 अंक या 1.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 75,502.85 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 257.70 अंक या 1.11 प्रतिशत उछलकर 23,408.80 के लेवल पर बंद हुए थे.
बीएसई बास्केट से ट्रेंट, एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एटरनल और आईटीसी टॉप गेनर थे. टॉप लूजर की बात करें तो पावरग्रिड, सनफॉर्मा, भारती एयरटेल, एनटीपीसी और टीसीएस रहे थे.
निफ्टी 100, निफ्टी बैंक, निफ्टी ऑटो और निफ्टी एफएमसीजी के शेयरों में तेजी थी. निफ्टी स्मॉलकैप 100, निफ्टी आईटी और निफ्टी मिडकैप 100 के शेयर फिसल गए थे. सोमवार के कारोबारी दिन बीएसई बास्केट से 24 शेयर हरे निशान पर बंद हुए थे और 6 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी.
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
यह भी पढ़ें: Stocks to watch: रिलायंस, सन फार्मा, RVNL के शेयरों पर आज रहेगा फोकस, लिस्ट में कुछ और बड़े नाम; चेक करें डिटेल
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.