- Hindi News
- Business
- Stock Market Fall | Nifty 300 Points Down, Sensex 1000 Points; Auto & Banking Stocks
- कॉपी लिंक
शेयर बाजार में आज यानी 30 मार्च को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 1,000 अंक (1%) की गिरावट के साथ 72,850 पर आ गया है। वहीं निफ्टी में भी करीब 200 अंक (1%) की गिरावट है, ये 22,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज ऑटो, मेटल और बैंकिंग शेयरों में ज्यादा बिकवाली है।
एशियाई बाजार में भी गिरावट
- जापान का निक्केई इंडेक्स 3.60% गिरकर 51,433 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
- साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 2.60% गिरकर 5,296 पर कारोबार कर रहा है।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1% चढ़कर 24,713 पर कारोबार कर रहा है।
- चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 3,922 पर फ्लैट कारोबार कर रहा है।
अमेरिकी बाजार में 27 मार्च को गिरावट रही
- डाउ जोन्स 793 अंक (1.73%) गिरकर 45,166 के स्तर पर बंद हुआ।
- टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 2.15% गिरकर 20,948 पर बंद हुआ।
- S&P 500 इंडेक्स 108 अंक (1.67%) गिरकर 6,368 पर बंद हुआ।
क्रूड 2% बढ़कर 116 डॉलर प्रति बैरल पर आया
आज कच्चे तेल के दाम में 2% की तेजी है, ये बढ़कर 116 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। 28 फरवरी को ईरान जंग शुरू होने से पहले कच्चे तेल के दाम 70 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास थे।
शुक्रवार को बाजार में रही थी गिरावट
इससे पहले शुक्रवार यानी 27 मार्च को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 1690 अंक (2.25%) की गिरावट के साथ 73,583 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 486 अंक (2.09%) की गिरावट रही थी, ये 22,820 पर बंद हुआ था।

Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
