Last Updated:
Steve Smith PSL Auction 2026: ऑस्ट्रेलिया के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक स्टीव स्मिथ को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिला था. एक भी टीम ने उन पर बोली नहीं लगाई थी. ये बात स्मिथ के कद के खिलाड़ी के लिए किसी अपमान से कम नहीं थी. अब इसी ऑस्ट्रेलियाई लीजेंड को पाकिस्तान सुपर लीग में 14 करोड़ पाकिस्तानी रुपये की रिकॉर्ड बोली में खरीदा गया है.
स्टीव स्मिथ आईपीएल
कराची: ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं. चोटिल मिचेल मार्श के कवर के तौर पर ऑस्ट्रेलिया की विश्व टी-20 कप टीम में शामिल किए गए स्मिथ को नई फ्रेंचाइजी सियालकोट स्टैलियंस ने लगभग 500,000 अमेरिकी डॉलर (14 करोड़ पाकिस्तानी रुपये) में खरीदा है.
PSL में टीम की संख्या बढ़कर कितनी हो गई?
पीएसएल में टीमों की संख्या छह से बढ़कर आठ कर दी गई है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी प्रणाली शुरू की है, जिसने पिछले एक दशक से चले आ रहे ड्राफ्ट प्रारूप का स्थान लिया है.
किन बड़े नाम पर लगी ऑक्शन में बोली?
खिलाड़ियों की नीलामी बुधवार को लाहौर में की गई, जिन खिलाड़ियों की नीलामी हुई, उनमें डेविड वार्नर, एडम जम्पा, डैरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, मुस्तफिजुर रहमान, डेवोन कॉनवे, रिले रॉसौ, तबरेज शम्सी, दासुन शनाका, कुसल मेंडिस और मार्नस लाबुशेन जैसे विदेशी खिलाड़ी भी शामिल थे.
सबसे महंगा पाकिस्तानी खिलाड़ी कौन बना?
आठ फ्रेंचाइजी ने कुल 103 खिलाड़ियों से अनुबंध किया. तेज गेंदबाज नसीम शाह सबसे महंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी बने, जिन्हें इस्लामाबाद यूनाइटेड ने 8.65 करोड़ पाकिस्तानी रुपये में खरीदा. ऑलराउंडर फहीम अशरफ को इसी फ्रेंचाइजी में 8.5 करोड़ पाकिस्तानी रुपये में खरीदा.
कब से होगी पाकिस्तान सुपर लीग की शुरुआत?
बाबर आजम को पेशावर जाल्मी ने सात करोड़ पाकिस्तानी रुपये में रिटेन किया. इसी फ्रेंचाइजी ने सैम अयूब को 12.2 करोड़ पाकिस्तानी रुपये में रिटेन किया. पीएसएल का आयोजन 26 मार्च से तीन मई तक होना है. इसी दौरान भारत में अधिक आकर्षक और प्रतिष्ठित इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन किया जाएगा.
About the Author

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.