Sarkari Naukri 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) बहुत जल्द लाखों ग्रेजुएट युवाओं का इंतजार खत्म करने वाला है। ऐसी अटकलें हैं कि SSC संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (Combined Graduate Level Examination) का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही आयोग की नई आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यह परीक्षा केंद्र सरकार के अधीन आने वाले विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में ग्रुप ‘बी’ और ग्रुप ‘सी’ के पदों पर नियुक्ति का सबसे बड़ा माध्यम है।
SSC CGL के जरिए प्रशासन और वित्त क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित पदों को भरा जाता है। इसमें केंद्रीय सचिवालय, इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और विदेश मंत्रालय (MEA) में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO), इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर और प्रिवेंटिव ऑफिसर, जूनियर सांख्यिकी अधिकारी (JSO) और CBDT या CBIC विभागों में टैक्स असिस्टेंट के पद शामिल हैं।
उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन (स्नातक) की डिग्री होनी चाहिए। जूनियर सांख्यिकी अधिकारी (JSO) जैसे विशिष्ट पदों के लिए 12वीं में गणित में 60% अंक या ग्रेजुएशन में सांख्यिकी (Statistics) विषय होना अनिवार्य है।
वहीं, आयु की बात करें तो पदों के अनुसार न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष तक निर्धारित है। आरक्षित वर्गों (OBC, SC, ST, PwD) को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
SSC CGL की चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से दो चरणों में विभाजित है-
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें ताकि नोटिफिकेशन जारी होते ही वे समय पर आवेदन कर सकें। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उम्मीदवार आवेदन करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-