राजस्थान में बम ब्लास्ट की साजिश कर रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के ऑर्डर पर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब में भी रेकी कर वीडियो बनाए थे। ये जानकारी उसने भट्टी के साथ सोशल मीडिया के जरिए शेयर भी की थी। श्रीगंगानगर के रहने वाले आरोपी आकाशदीप (19) ने पुलिस पूछताछ में कई और चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आशंका है कि आकाशदीप का संबंध 13 मार्च 2026 को अंबाला (हरियाणा) में मिले आरडीएक्स के मामले से हो सकता है। सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में था लालगढ़ जाटान थाना पुलिस ने आकाशदीप को राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। चक केरा का रहने वाला आरोपी आतंकी भट्टी के साथ इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के जरिए लंबे समय से संपर्क में था। थाना प्रभारी गुरमेल सिंह बराड़ ने बताया- आरोपी बदमाश प्रवृत्ति का है। गांव में कुछ लोगों को पाकिस्तानी आतंकवादियों से संपर्क होने की धमकी देता था। धमाके वाली जगह पहुंचने का प्लान भी बनाया आकाशदीप ने शहजाद भट्टी के कहने पर हरियाण, पंजाब, राजस्थान में ऐसे जगहों को चिन्हित किया, जहां सबसे ज्यादा भीड़ होती है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि इन जगहों तक पहुंचने का प्लान भी उसने आतंकी के साथ शेयर किया था। अब पुलिस उसके लोकल कॉन्टैक्ट, परिवार व अन्य लोगों से भी पूछताछ करने की तैयारी में है। मोबाइल डेटा की जांच कर रही है पुलिस पुलिस को आरोपी के मोबाइल से कई सुराग भी मिले हैं। उसने आतंकी से बात करने के लिए अलग-अलग नाम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अकाउंट बना रखे थे। आरोप है कि आकाशदीप से भारत-पाकिस्तान के लोगों से वॉइस चैट और +92 कोड वाले खास नंबर्स पर जानकारी शेयर करता था। फोटो गैलरी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से शहजाद भट्टी के साथ बनाई अपनी फोटो भी मिली है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने व्हाट्सएप पर +923249695402 नंबर पर Hello मैसेज भेजा गया था, जिस पर रिप्लाई भी मिला। बम ब्लास्ट के लिए भेजा था IED पुलिस को आशंका है कि इस केस के तार 13 दिन पहले पंजाब में मिले आरडीएक्स वाले केस से जुड़े हो सकते हैं। उस केस में पकड़े गए तीन आरोपियों में से एक राजस्थान के अजमेर का रहने वाला था। ये आरोपी भी आतंकी शहजाद भट्टी के कहने पर राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में धमाकों की प्लानिंग कर रहे थे। हनुमानगढ़ में तीनों आरोपी सबसे पहले धमाका करने वाले थे। उन्हें आईईडी भी मिल गई थी, लेकिन पाकिस्तान से आरडीएक्स पहुंचने में देरी के कारण प्लान कैंसिल हो गया। विस्फोट करने निकले थे, पहले ही पकड़े गए आतंकी भट्टी के इशारे पर आरोपपी पैशन प्रो मोटरसाइकिल पर विस्फोटक, आईईडी, बैटरी, टाइमर और डेटोनेटर लेकर अंबाला कैंट की ओर निकले थे। मगर उनकी इस साजिश का पता लंबे समय से शहजाद भट्टी को रडार पर लिए हुए एसटीएफ की टीम को चल गया। टीम ने रास्ते में नाका लगाकर उन्हें पकड़ लिया।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.