Sonam Kapoor Welcomes Baby Boy: बॉलीवुड की फैशनेबल डीवा और एक्ट्रेस सोनम कपूर के घर फिर से किलकारी गूंजी हैं। उनके घर नन्हा राजकुमार आया है। कपल ने सोशल मीडिया के जरिये ये गुड न्यूज फैंस संग शेयर की है।
सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा ने कोलैब पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने बताया कि उनका परिवार अब और बड़ा हो गया है। उनकी जिंदगी में एक बेटे ने कदम रखा है।
सोनम-आनंद ने फैंस संग शेयर की गुडन्यूज
कपल ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘असीम कृतज्ञता और प्रेम से भरे दिलों के साथ, हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज, 29 मार्च 2026 को हमारे नन्हे बेटे का आगमन हुआ है।’
हमारा परिवार अब और बड़ा हो गया- कपल
उन्होंने आगे लिखा, ‘हमारा परिवार अब और बड़ा हो गया है और उसके आने से हमारे दिल एक बेहद खूबसूरत अंदाज में और भी विशाल हो गए हैं। वायु अपने छोटे भाई का स्वागत करके बहुत खुश है। हम इस अनमोल नई जान को पाकर खुद को बेहद सौभाग्यशाली महसूस करते हैं, जिसने हमारे घर को खुशियों और बरकत से भर दिया है।’
‘नए अध्याय की शरुआत के लिए आभारी’
सोनम और आनंद ने कहा कि हम चार लोगों के परिवार के रूप में इस खूबसूरत नए अध्याय की शुरुआत करने के लिए आभारी हैं। प्यार के साथ सोनम, आनंद और वायु।’
पेरेंट्स बनने पर बधाई दे रहे फैंस
फैंस और सेलेब्स सोनम कपूर और आनंद आहूजा को पेरेंट्स बनने पर बधाई दे रहे हैं। कपल के पोस्ट पर बधाई और दुआओं की कतार लगी हुई है। बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर ने लिखा, ‘बधाई हो, सोना और आनंद।’ परिणीति चोपड़ा ने लिखा, ‘बधाई।’ दीया मिर्जा ने हार्ट वाली इमोजी के साथ पोस्ट पर अपना प्यार बरसाया। रिया कपूर ने हैप्पी इमोटिकॉन के साथ रिएक्ट किया। संजय कपूर ने हार्ट और नजरबट्टू वाली इमोजी कमेंट की। वहीं, वाणी कपूर, जोया अख्तर समेत अन्य सेलेब्स ने भी कपल को एक बार फिर पेरेंट्स बनने पर ढेरों बधाई और शुभकामनाएं दीं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.