Smriti Palash Patchup Viral: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुछाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। पिछले साल एक कड़वे मोड़ पर खत्म हुए इस रिश्ते में अब पैचअप की सुगबुगाहट तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक हालिया वीडियो ने फैंस के बीच खलबली मचा दी है, जिसमें पलाश की बहन और मशहूर सिंगर पलक मुछाल, स्मृति के पिता का आशीर्वाद लेती नजर आ रही हैं। आखिर इस वायरल वीडियो के पीछे की सच्चाई क्या है?
पलक ने छुए स्मृति के पिता के पैर तो वीडियो हो गया वायरल
मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना, पलक मुछाल और उनके पति मिथुन के साथ बेहद सहज अंदाज में दिख रहे हैं। वीडियो का सबसे चौंकाने वाला हिस्सा वह था, जब पलक मुछाल ने बड़े ही आदर के साथ स्मृति के पिता के पैर छुए और उन्होंने भी मुस्कुराते हुए पलक को आशीर्वाद दिया।इस मुलाकात को देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों परिवारों के बीच की कड़वाहट अब कम हो रही है।
जहां कुछ फैंस इसे एक सुखद संकेत मान रहे हैं, वहीं कुछ लोग असमंजस में हैं कि क्या यह वीडियो वाकई नया है या पुराना।
बीते साल टूटी थी स्मृति-पलाश की शादी
पलाश और स्मृति के फैंस उस वक्त सदमे में आ गए थे जब पिछले साल 23 नवंबर को होने वाली उनकी शादी ऐन वक्त पर टूट गई थी। शादी से ठीक एक दिन पहले आई इस खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया था। उस दौरान कई तरह की चर्चाएं गर्म थीं। शुरुआत में खबरें आईं कि स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने के कारण शादी टली है। लेकिन बाद में फिर ऐसी चर्चाएं आईं कि स्मृति की दोस्तों ने पलाश को चीट करते किसी और महिला के साथ देख लिया था। इसके बाद कई तरह की बातें सामने आईं। हालांकि, पलाश ने ‘चीटिंग’ के इन आरोपों को सिरे से खारिज किया था। वहीं दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अपने अलग होने की पुष्टि कर दी थी और एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया था।
इस वायरल वीडियो को देख कई लोगों अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं कई यूजर्स का कहना है कि यह वीडियो पुराना है। वहीं कई लोग वीडियो देखकर स्मृति और पलाश के फिर से साथ आने के कयास लगा रहे हैं। हालांकि, वीडियो कब का है इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.