स्मृति ईरानी के क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 को लेकर कुछ दिनों से खबर आ रही है कि शो बंद होने वाला है. वहीं ऐसी भी खबरें आ रही थीं कि शो को क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं से रिप्लेस किया जाएगा. हालांकि ये सारी खबरे गलत निकली. हाल ही में मेकर्स में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर सच बताया है.
अफवाहों पर आया मेकर्स का रिएक्शन
दरअसल, मेकर्स ने शो के बंद होने की खबर को गलत बताते हुए एक पोस्ट शेयर कियी. उन्होंने दर्शकों को बताा, ‘हमने नोटिस किया कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि क्योंकि सास भी कभी बहू थी का सीजन 2 बंद होने वाला है और इसे क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं से रिप्लेस किया जाएगा.’
आगे लिखा, ‘लेकिन हम क्लीयर करना चाहेंगे कि ये रिपोर्ट्स गलत हैं. हम ना तो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 को बंद कर रहे हैं और ना अभी तक शो की एंड डेट कोई आई है.’ इस पोस्ट को शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी रोज रात को 10.30 बजे सिर्फ स्टार प्लस में और कभी भी जियो हॉटस्टार पर.’
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ 17 साल पहले खत्म हुआ था. इतने लंबे समय के बाद यह शो फिर से टीवी पर लौटा है. इसमें मुख्य भूमिका में तुलसी के रूप में स्मृति ईरानी और मिहिर के रूप में अमर उपाध्याय वापस आए हैं. इसके अलावा शो में रोहित सुचांती, तनीषा मेहता, शगुन शर्मा और अमन गांधी जैसे नए कलाकार भी शामिल हैं.
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.