सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसी अजीबोगरीब मशीन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और हंस भी रहे हैं. इस जुगाड़ मशीन की मदद से एक शख्स एक साथ कई सिगरेट पीने की तैयारी करता नजर आ रहा है, मानो धुएं की पूरी फैक्ट्री ही चालू कर दी हो. वीडियो देखते ही यूजर्स तरह-तरह के मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं, कोई इसे “चेन स्मोकिंग का सुपर वर्जन” बता रहा है तो कोई “खतरनाक इनोवेशन” कह रहा है.
इस मशीन से एक बार में पी सकते हैं 12 सिगरेट
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें स्मोकिंग मशीन दिखाई गई है जो खास तौर पर सिगरेट पीने वाले लोगों के लिए बनी है. आमतौर पर स्मोकर्स एक बार में एक ही सिगरेट पीते हैं, लेकिन इस मशीन में कुल 12 सांचे हैं जिनमें 12 सिगरेट एक बार में लगाई जा सकती है. इन 12 सांचों का कनेक्शन एक ही पाइप से दिया गया है जिसे मुंह में डालकर स्मोकर्म एक बार में 12 सिगरेट पी सकते हैं. ये खतरनाक इनोवेशन सामने आने के बाद यूजर्स ने तो अपना सिर पकड़ लिया है.
यह भी पढ़ें: यही तो प्यार है… बीमार पत्नी के मेडिकल बिल भरने के लिए डिलीवरी मैन बना 78 साल का बुजुर्ग, वायरल हो गई स्टोरी
यूजर्स बोले, स्मोकर्स की मौज नहीं मौत है ये
वीडियो को viralvideoms नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…स्मोकिंग करने वालों की फील्डिंग सेट है. एक और यूजर ने लिखा….अब होगा मौत का नंगा नाच. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…चैन स्मोकर्स की मौज या मौत.
सिगरेट पीना या किसी भी प्रकार का धूम्रपान करना सेहत के लिए हानिकारक होता है, एबीपी लाइव ऐसे किसी भी उपकरण का समर्थन या प्रचार नहीं करता जो समाज के लिए ठीक ना हो. खबर केवल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर लिखी गई है.
यह भी पढ़ें: नेपाल में भी चलता है अपना UPI… इंडियन टूरिस्ट ने शेयर किया वीडियो, हो गया वायरल
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.