Last Updated:
अब बच्चों के एग्जाम शुरू हो गए हैं, और बस कुछ महीने बाद जून की लंबी छुट्टियां पड़ने वाली हैं, ऐसे में अभी से लोग छुट्टियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं ताकि टिकट से लेकर इंटरनेशनल ट्रिप के लिए वीजा आदि बनवा सकें. अगर इस बार आप लिटिल इंडिया के नाम से मशहूर सिंगापुर में घूमने का प्लान कर रहे हैं तो यह एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. यहां के लिए वीजा भी आसानी से मिल जाता है. भारत से दूरी भी कम है और फैमिली-फ्रेंडली आकर्षणों के कारण यह माउंट फेबर लीजर ग्रुप (MFLG) भारतीय यात्रियों को ऐसे अनुभव दे रहा है, जो उनकी ट्रिप को और भी खास बना देते हैं.
अगर आप भी इन छुट्टियों में इंटरनेशनल टूर पर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो आप सिंगापुर यानि लिटिल इंडिया जा सकते हैं और यहां बस 10 से 15 हजार रुपये के खर्च में जीवनभर का ऐसा यादगार अनुभव लेकर आ सकते हैं, जो आपको और आपके बच्चों को हमेशा याद रहेगा.आइए आपको बताते हैं सिंगापुर की केबल कार राइड के बारे में, जिसमें बैठकर आप वो सब देख सकते हैं जो महीनों तक सिंगापुर की सड़कों पर चलकर भी नहीं देख सकते.

आपको बता दें कि सिंगापुर में माउंट फेबर पीक, हार्बरफ्रंट और सेंटोसा आइलैंड को जोड़ने वाली केबल कार राइड अब सिर्फ सफर नहीं, बल्कि सिंगापुर का सिग्नेचर एक्सपीरियंस बन चुकी है. इससे हवा में बैठकर शहर का स्काईलाइन, समुद्र और हरियाली का 360-डिग्री नजारा दिखाई देता है. यह परिवारों, कपल्स और बच्चों के लिए यादगार पल बन जाता है.

सनसेट के समय यह राइड और भी खूबसूरत हो जाती है. स्काई डाइनिंग, प्राइवेट केबिन और बर्थडे-एनिवर्सरी सेलिब्रेशन जैसे प्रीमियम विकल्प भी भारतीय पर्यटकों को खूब पसंद आ रहे हैं.शाम को सेंटोसा का विंग्स ऑफ टाइम फायर सिम्फनी शो आपके इस अनुभव को और भव्य बना सकता है. लेजर, फायर, म्यूजिक और वॉटर इफेक्ट्स से सजा यह नाइट शो हर उम्र के यात्रियों के लिए विजुअल ट्रीट है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

कंपनी की निदेशक, कॉमर्शियल, जेनिफर वोंग कहती हैं कि भारत से हजारों की संख्या में टूरिस्ट सिंगापुर आते हैं और यह भारतीय यात्रियों के लिए फैमिली, हनीमून और ग्रुप ट्रैवल के लिए पसंदीदा डेस्टिनेशन बनता जा रहा है और इन्हीं चीजों को को ध्यान में रखते हुए खास पैकेज भी तैयार किए जा रहे हैं, ताकि सिंगापुर की छुट्टियां और भी यादगार बन सकें.

सिंगापुर भले ही आकार में छोटा हो, लेकिन यहां 3–4 दिनों में कई शानदार अनुभवों के साथ आराम से घूमना संभव है. माउंट फेबर लीजर ग्रुप के आकर्षण खासकर सिंगापुर केबल कार माउंट फेबर पीक से सेंटोसा द्वीप तक शहर और समुद्र के शानदार नजारे दिखते हैं. माउंट फेबर पर पहाड़ी रेस्तरां में भोजन, सूर्यास्त के दृश्य और सेंटोसा के यूनिवर्सल स्टूडियो, समुद्र तट जैसे आकर्षण मिलकर परिवारों और कपल्स के लिए एक प्रीमियम लेकिन आसान यात्रा का अनुभव देते हैं.

खर्च की बात करें तो भारत से 4–5 दिन का सिंगापुर दौरा लगभग 90,000 से 1.5 लाख रुपये प्रति व्यक्ति तक पड़ता है, जो आपकी फ्लाइट और होटल पर निर्भर करता है. माउंट फेबर और सेंटोसा की केबल कार तथा अन्य गतिविधियों पर करीब 10,000–15,000 रुपये का अतिरिक्त खर्च आता है, लेकिन ये अनुभव पूरे सफर को अधिक यादगार और पैसा वसूल बना देते हैं.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.