सुहागरात सीन की शूटिंग के दौरान रोए एक्टर
जी हां, इस बात का खुलासा ‘चिरैया’ में सिद्धार्थ की को-स्टार प्रसन्ना बिष्ट ने किया है। उन्होंने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया, ‘जब हमने सुहागरात वाले सीन का पहला शॉट किया, तो सिद्धार्थ बुरी तरह रोने लगे थे। इस दौरान वह कांप भी रहे थे। हमें थोड़ी देर के लिए शूट रोकना पड़ा था, ताकि वह बेहतर महसूस करें और फिर ही हम आगे बढ़ें।’
शूटिंग के दौरान क्यों लगे थे कांपने?
उस सीन को फिल्माए जाने के दौरान आखिर आपके मन में क्या चल रहा था? इसके जवाब में सिद्धार्थ ने कहा, ‘मुझे सचमुच नहीं मालूम कि उस पल मुझे क्या हुआ था। काश मुझे पता होता। हम इस सीन को लेकर प्रैक्टिस कर चुके थे। ये सबकुछ असल में नहीं हो रहा था। लेकिन, फिर भी उस प्वाइंट पर मैं खुद पर काबू नहीं रख पाया। एक इंसान के तौर पर ये बहुत भयावह था।’
इसके बाद सिद्धार्थ ने आगे बताया कि उन्होंने बाद में जब ये सीरीज देखी, तब भी उनकी आंखों से आंसू बहने लगे।
सीरीज का सबसे विवादास्पद सीन
बता दें कि सीरीज का रूप कंपा देने वाला सीन वो था, जिसमें अरुण (सिद्धार्थ) शादी की पहली रात यानी सुहागरात के दौरान पत्नी पूजा (प्रसन्ना) के साथ उसकी मर्जी के बगैर उससे शारीरिक संबंध बनाता है। ऐसा एक दफा नहीं, बल्कि बार-बार हुआ।
कहां देख सकते हैं ‘चिरैया’?
‘चिरैया’ 20 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। इसमें दिव्या दत्ता, प्रसन्ना बिष्ट, सिद्धार्थ शॉ और संजय मिश्रा के अलावा टीनू आनंद, फैजल राशिद और सरिता जोशी जैसे स्टार्स भी हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.