Last Updated:
shubman gill broadcaster makes huge blunder: बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल का सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर चुना गया. शुभमन ने दूसरी बार पॉली उमरीगर अवॉर्ड अपने नाम किया, जबकि मंधाना ने पांचवीं बार यह सम्मान जीतकर इतिहास रचा. हालांकि, कार्यक्रम के दौरान ब्रॉडकास्टर ने गिल को ‘चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता कप्तान’ दिखाकर एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बोर्ड और ब्रॉडकास्टर को भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा.
शुभमन गिल को लेकर ब्रॉडकास्टर ने किया बड़ा ब्लंडर.
नई दिल्ली. बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स की शाम जितनी उपलब्धियों के लिए याद रखी जाएगी, उतनी ही एक ऐसी भारी चूक के लिए भी चर्चा में आ गई जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. एक ओर शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को भारतीय क्रिकेट का ‘सिरमौर’ चुना गया, तो दूसरी तरफ ब्रॉडकास्टर की एक छोटी सी लापरवाही ने बोर्ड की फजीहत करा दी. रविवार की शाम भारतीय क्रिकेट के सितारों से सजी थी. बीसीसीआई ने नमन अवॉर्ड्स के जरिए पुरुष, महिला और अंडर-19 टीम के खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया.लेकिन इस कार्यक्रम के बीच एक ऐसी तकनीकी चूक हुई, जिसने रोहित शर्मा के फैंस को नाराज कर दिया और सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ ला दी.
विवाद उस समय शुरू हुआ जब मंच पर पुरुष और महिला टीम के कप्तानों को चर्चा के लिए बुलाया गया. हरमनप्रीत कौर ने महिला टीम की ऐतिहासिक वर्ल्ड कप जीत पर बात की, वहीं सूर्यकुमार यादव ने टी20 वर्ल्ड कप की सफलता का जिक्र किया. लेकिन जैसे ही बारी शुभमन गिल की आई, स्क्रीन पर लगे ग्राफिक्स में उन्हें ‘विजेता कप्तान, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025’ (Winning Captain, ICC Champions Trophy 2025) दिखा दिया गया.
शुभमन गिल को लेकर ब्रॉडकास्टर ने किया बड़ा ब्लंडर.
Ye kya Bhai bcci walo kuch to Sharam kar liya Karo gill kab captain tha champion trophy mein winning captain dikha raho champion trophy ka .. wo bol aisa rha hai jaise wahi captain tha… pic.twitter.com/BAW1TpXLiI
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.