दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम आज यानी 22 फरवरी को अपनी आछवीं एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं. हालांकि, एक्ट्रेस खुद अपने इस खास दिन को भूल गई थीं. अपने व्लॉग में शोएब ने दीपिका से पूछा कि वो ऐसा कैसे कर सकती हैं. लेकिन, सबसे मजेदार मूमेंट तो तब आया जब उनके तीन साल के बेटे रूहान ने ही उनका मजाक उड़ा दिया.
दरअसल, दीपिका और शोएब का जो लेटेस्ट व्लॉग था, वो काफी ज्यादा मजेदार था. लेटेस्ट व्लॉग में शोएब अपनी वाइफ दीपिका कक्कड़ का मजाक उड़ाते हुए दिखाई दिए. इसके पीछे की वजह ये थी कि दीपिका अपनी एनिवर्सरी भूल चुकी थीं. दीपिका भूल चुकी थीं कि उनकी एनिवर्सरी कब है.
शोएब ने की दीपिका की टांग खिंचाई
व्लॉग में वो शोएब से पूछती हुई नजर आईं कि उनकी एनिवर्सरी 23 फरवरी को है या 24 फरवरी को है. इस बात को सुन शोएब उनकी टांग खिंचाई करने लगे. उसके बाद शोएब ने अपने बेटे से कहा कि बोलो-शर्म करो मम्मा. हालांकि, रूहान ने तो अपने पापा के सिखाए से ज्यादा ही बोल दिया.
उन्होंने कहा- शर्म करो दीपिका कक्कड़. उसे बाद दीपिका अपने बेटे से नाराज होने का नाटक करने लगीं. रूहान को दीपिका ने ऐसे दिखाया, जैसे अपने बेटे के बात से वो काफी दुखी हैं. हालांकि, दीपिका के एक्सप्रेशन को देखने के बाद रूहान ने उन्हें गले से लगा लिया और गाल पर भी किस करने लगा.
मालूम हो शोएब और दीपिका ने 2018 में शादी की थी. मालूम हो शोएब संग शादी के लिए दीपिका ने अपना धर्म भी बदल दिया था. यहां तक कि दीपिका ने इस्लाम कबूल कर अपना नाम फैजा रख लिया था. हालांकि, दीपिका के इस कदम पर काफी बवाल मचा था. लेकिन, दीपिका ने इस पर रिएक्शन देते हुए कहा था कि ये उनका पर्सनल मामला है. इस बारे में किसी को कुछ भी बोलने का कोई अधिकार नहीं है.
ये भी पढ़ें:-रमजान की तस्वीरें शेयर कर बुरी तरह से फंसी देवोलीना भट्टाचार्जी, सोशल मीडिया पर इस वजह से सुन रहीं खरी-खोटी
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.