क्या बिना शेयर चुने भी अमीर बना जा सकता है? इंडेक्स फंड निवेश का एक आसान और कम तनाव वाला तरीका है. कम खर्च और लंबी अवधि की कंपाउंडिंग इसकी सबसे बड़ी ताकत है. धैर्य और अनुशासन के साथ यह रणनीति मजबूत संपत्ति बना सकती है.
नो स्टॉक पिकिंग, नो टेंशन: इंडेक्स फंड से लंबी दौड़ में पाएं बड़ा रिटर्न. (Image:AI)
इंडेक्स फंड क्यों करते हैं कमाल
इंडेक्स फंड पूरे बाजार को ट्रैक करते हैं, न कि किसी एक या दो शेयर को. जैसे Nifty 50 देश की 50 बड़ी कंपनियों को दर्शाता है, जबकि Sensex 30 स्थापित कंपनियों का प्रदर्शन दिखाता है. इन इंडेक्स को ट्रैक करने वाले फंड का खर्च बेहद कम होता है, कई बार 0.2 फीसदी से भी नीचे. कम खर्च का मतलब है ज्यादा रिटर्न आपके पास. साथ ही, फंड मैनेजर की गलत पसंद या बाजार टाइमिंग का जोखिम भी नहीं रहता. लंबे समय में बाजार की औसत वृद्धि ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनती है.
किसके लिए बेहतर है यह रणनीति
इंडेक्स फंड खासकर उन लोगों के लिए सही हैं जो निवेश को सरल रखना चाहते हैं. नौकरीपेशा लोग, व्यस्त पेशेवर, या वे निवेशक जो रोज शेयर बाजार ट्रैक नहीं करना चाहते- उनके लिए यह आदर्श विकल्प है. अगर लक्ष्य रिटायरमेंट, बच्चों की पढ़ाई या 10-15 साल का लंबा निवेश है, तो इंडेक्स फंड स्थिर और अनुशासित तरीका देते हैं. रोज-रोज की खरीद-फरोख्त और ‘हॉट टिप’ के पीछे भागने की जरूरत नहीं पड़ती.
कितना बना सकते हैं पैसा?
इतिहास बताता है कि इक्विटी इंडेक्स फंड लंबे समय में 10-12 फीसदी सालाना रिटर्न दे सकते हैं. अगर कोई निवेशक 20 साल तक हर महीने 10,000 रुपये की SIP करे, तो यह रकम लगभग 75 लाख से 1 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा हो सकती है. अगर हर साल SIP बढ़ाई जाए, तो यह लक्ष्य और जल्दी हासिल हो सकता है. यहां समय और अनुशासन बाजार टाइमिंग से ज्यादा महत्वपूर्ण होते हैं. हालांकि ध्यान रहे कि इंडेक्स फंड बाजार से ज्यादा रिटर्न नहीं देंगे, बल्कि उसके बराबर चलेंगे. गिरावट के समय इनमें भी उतार-चढ़ाव आएगा, लेकिन धैर्य रखने वालों के लिए यही सादगी लंबी अवधि में संपत्ति बनाने का मजबूत जरिया बन सकती है.
About the Author
Rakesh Singh is a chief sub editor with 14 years of experience in media and publication. International affairs, Politics and agriculture are area of Interest. Many articles written by Rakesh Singh published in …और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.