फिल्म का बजट लेकर अलग-अलग रिपोर्ट्स सामने आई हैं। कुछ ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट 75 से 80 करोड़ रुपये है, जबकि कुछ जगहों पर इसका कुल बजट 150 करोड़ रुपये तक बताया जा रहा है। अगर 75-80 करोड़ के बजट को देखा जाए तो फिल्म अब अपने बजट के काफी करीब पहुंच चुकी है और हिट होने के लिए इसे अभी करीब 5 से 10 करोड़ रुपये की और कमाई करनी होगी। वहीं अगर 150 करोड़ के बड़े बजट की बात करें, तो फिल्म को हिट होने के लिए अभी लंबा सफर तय करना बाकी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘ओ रोमियो’ ने अब तक वर्ल्डवाइड 65 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। आने वाले वीकेंड पर अगर दर्शकों की संख्या बढ़ती है, तो फिल्म जल्द ही 70 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है।
फिल्म ‘ओ रोमियो’ की मंगलवार यानी 17 फरवरी 2026 को 10.67% हिंदी ऑक्यूपेंसी रही है। वहीं बुधवार यानी 18 फरवरी 2026 को 9.07% हिंदी ऑक्यूपेंसी बताई जा रही है। वीकडेज के हिसाब से यह ऑक्यूपेंसी औसत मानी जा सकती है।
‘ओ रोमियो’ में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के अलावा नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, विक्रांत मैसी, दिशा पाटनी, तमन्ना भाटिया, अरुणा ईरानी, फरीदा जलाल और हुसैन दलाल जैसे कई बड़े कलाकार नजर आ रहे हैं। फिल्म हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ से प्रेरित है। शाहिद कपूर फिल्म में हुसैन उस्तरा और तृप्ति डिमरी अफ्शा कुरैशी के किरदार में दिखाई दे रही हैं।
‘ओ रोमियो’ ने शुरुआत अच्छी की है, लेकिन भारी बजट के चलते फिल्म के लिए आगे का सफर काफी अहम है। अगर आने वाले दिनों में वीकेंड पर कलेक्शन में तेजी आती है, तो फिल्म की कमाई और मजबूत हो सकती है। अब देखना यह होगा कि शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की यह जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर कितना लंबा खेल पाती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.