मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव भरा कारोबार देखने को मिला। बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई, लेकिन कुछ ही देर में खरीदारों ने वापसी की, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख सूचकांक हरे निशान पर कारोबार करने लगे। बाजार का हाल: गिरावट से रिकवरी तक –मंगलवार सुबह कारोबार के शुरुआती मिनटों में बाजार पर दबाव दिखा: सेंसेक्स (शुरुआत): 144.34 अंक टूटकर 75,358.51 पर आ गया था। निफ्टी (शुरुआत): 49.95 अंक की गिरावट के साथ 23,358.85 पर था। हालांकि, रिकवरी के बाद स्थिति बदल गई और सेंसेक्स 192.14 अंक चढ़कर 75,696.83 पर पहुँच गया, जबकि निफ्टी 64.25 अंक की बढ़त के साथ 23,473.05 के स्तर पर कारोबार करने लगा।
इसे भी पढ़ें: Arijit Singh के ‘रिटायरमेंट’ पर Shreya Ghoshal का बड़ा बयान, ‘मेरा भी मन करता है कि ब्रेक ले लूँ…’
बीएसई सेंसेक्स 192.14 अंक चढ़कर 75,696.83 अंक पर और निफ्टी 64.25 अंक की बढ़त के साथ 23,473.05 अंक पर कारोबार करने लगा।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इटर्नल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, टाटा स्टील, इंटरग्लोब एविएशन और भारती एयरटेल के शेयर में सबसे अधिक तेजी रही। दूसरी ओर, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर नुकसान में रहे।
इसे भी पढ़ें: Bhojshala-Kamal Maula Dispute Escalates! अब खुद ‘स्पॉट’ पर पहुँचेंगे जज, हाई कोर्ट की बेंच 2 अप्रैल से पहले करेगी परिसर का मुआयना
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225 और हांगकांग का हैंग सेंग फायदे में जबकि चीन का एसएसई कम्पोजिट नुकसान में रहा।
अमेरिकी बाजार सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 2.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 102.8 डॉलर प्रति बैरल रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिवकाल रहे थे और उन्होंने 9,365.52 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 12,593.36 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.