Last Updated:
माता वेष्णो देवी में आगामी चैत्र नवरात्रि को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए प्रशासन ने बडे रूप में तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसी क्रम में पुलिस भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.जिसमें सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई.
पुलिस भवन में कई महकमों के साथ बैठक आयोजित की गयी.
इसके अलावा कटरा में भी एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में सीआईडी, आईबी, ,आर्मी, जीआरपी, ट्रैफिक और सीआरपीएफ के अधिकारियों ने भाग लिया. बैठक के दौरान नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.
अधिकारियों ने कहा कि नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी एजेंसियां मिलकर काम करेंगी. संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो.
बैठक में अधिकारियों ने कहा कि नवरात्रि में लाखों श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए आते हैं. इसलिए उनकी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है. संवेदनशील इलाकों में नजर रखने के लिए विशेष टीमें तैनात की जाएंगी.
यातायात को सुचारु रखने के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार किया जा रहा है. सभी सुरक्षा एजेंसियां मिलकर काम करेंगी ताकि किसी भी तरह की कोई घटना न हो. प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे दर्शन की योजना पहले से बनाएं. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का उपयोग करें. यात्रा के दौरान नियमों का पालन करें और संदिग्ध गतिविधि देखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें. ये तैयारियां माता वैष्णो देवी यात्रा को पूरी तरह सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए की जा रही हैं. प्रशासन का प्रयास है कि इस पवित्र समय में हर श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के माता के दर्शन कर सके.
About the Author
करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.