Sarkari Naukri Indian Army Agniveer Bharti 2026 | Image:
ANI
इस भर्ती के माध्यम से जनरल ड्यूटी (GD), टेक्निकल, क्लर्क और ट्रेड्समैन जैसे विभिन्न श्रेणियों में 25,000 से अधिक रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन विंडो आज, 13 फरवरी 2026 से खुल गई है। वहीं, आवेदन की अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2026 रखी गई है।
शैक्षणिक योग्यता और पदों का विवरण
अग्निवीर भर्ती के तहत अलग-अलग पदों के लिए पात्रता मानदंड भी अलग रखे गए हैं, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को अवसर मिल सके।
- अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD): उम्मीदवार कम से कम 45% अंकों के साथ 10वीं पास होना चाहिए।
- अग्निवीर टेक्निकल: उम्मीदवार भौतिकी, रसायन, गणित और अंग्रेजी विषयों के साथ 12वीं (विज्ञान) 50% अंकों के साथ पास हो या 10वीं के बाद 2 साल का आईटीआई कोर्स किया हो।
- अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर: किसी भी स्ट्रीम से 60% अंकों के साथ 12वीं पास हो, साथ ही अंग्रेजी और गणित/लेखा विषय अनिवार्य है।
- अग्निवीर ट्रेड्समैन: इस पद के लिए 8वीं या 10वीं पास युवा भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते हर विषय में न्यूनतम 33% अंक हों।
चयन प्रक्रिया और परीक्षा की तारीखें
भारतीय सेना में अग्निवीर बनने की प्रक्रिया दो मुख्य चरणों में विभाजित है। पहले चरण में उम्मीदवारों को ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (CEE) देनी होगी, जिसका आयोजन 1 जून से 16 जून 2026 के बीच किया जाएगा।
इस लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को दूसरे चरण यानी भर्ती रैली के लिए बुलाया जाएगा, जहाँ उनका शारीरिक परीक्षण (Physical Test) और मेडिकल चेकअप होगा। क्लर्क और स्टोर कीपर पदों के लिए टाइपिंग टेस्ट पास करना भी अनिवार्य होगा।
क्या होगी वेतनमान और सेवा निधि पैकेज?
अग्निवीरों को आकर्षक मासिक वेतन के साथ-साथ कई अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। पहले साल में वेतन 30,000 रु. से शुरू होगा, जो चौथे साल तक बढ़कर 40,000 रु. प्रति माह हो जाएगा। वेतन का 30% हिस्सा ‘अग्निवीर कोर फंड’ में जमा किया जाएगा, जिसमें उतनी ही राशि सरकार भी मिलाएगी। 4 साल की सेवा पूरी होने के बाद, अग्निवीरों को ‘सेवा निधि’ पैकेज के तहत लगभग 11.71 लाख रु. की राशि (ब्याज सहित) दी जाएगी, जो पूरी तरह आयकर मुक्त होगी।
आवेदन शुल्क क्या है?
इच्छुक उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2026 तय की गई है। सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रु. रखा गया है, जिसे ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा। फॉर्म भरते समय आधार कार्ड, 10वीं/12वीं की मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर जैसे जरूरी दस्तावेज तैयार रखें। समय पर आवेदन करके आप आखिरी दिनों की तकनीकी दिक्कतों से बच सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार सफलतापूर्वक अपना आवेदन जमा करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट भारतीय सेना joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर “अग्निपथ” टैब पर क्लिक करें।
- “पंजीकरण” पर क्लिक करें और अपने आधार कार्ड या कक्षा 10वीं प्रमाण पत्र की जानकारी का उपयोग करके प्रोफाइल पूरा करें।
- अपने पंजीकृत ईमेल और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क विवरण सही-सही भरें।
- जरूरी दस्तावेज जैसे फोटो, हस्ताक्षर और मार्कशीट अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क और बैंक शुल्क ऑनलाइन भुगतान करें।
- फॉर्म की पूरी जानकारी चेक करें और ‘सबमिट’ पर क्लिक करें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.