Last Updated:
Sanju Samson statement became emotional: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के वर्चुअल क्वार्टर फाइनल मैच में संजू सैमसन नाबाद 97 रनों की पारी खेलकर टीम इंडिया को रिकॉर्ड जीत दिलाई. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में भी अपनी जगह बना ली.
संजू सैमसन ने टीम इंडिया के लिए रिकॉर्ड पारी
प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड लेते समय संजू ने कहा, “यह मेरे लिए पूरी दुनिया के समान है. मुझे इसी पल का इंतजार था. मैं करियर में काफी उतार-चढ़ाव से गुजरा हूं, काफी समय खुद पर शक करते हुए भी बीता है लेकिन मैं भगवान का शुक्र गुजार हूं. मैं 12 साल से आईपीएल और 10 साल से भारत के लिए खेल रहा हूं लेकिन मैंने ज्यादा समय डगआउट में बिताया है.”
विराट और रोहित से सीखा- संजू सैमसन
संजू ने कहा, “मैंने विराट कोहली और रोहित शर्मा से काफी कुछ सीखा है. मैंने मुकाबले कम खेले हैं लेकिन मैंने लगभग 100 मुकाबले बाहर बैठकर देखे हैं और मैंने इस दौरान ऑब्जर्व किया है. मैं पार्टनरशिप बनाने पर ध्यान दे रहा था, मुझे नहीं पता था कि मैं ऐसी पारी खेलूंगा लेकिन यह मेरी जिदगी के सबसे बड़े दिनों में से एक है. मैं वर्तमान में रहने की कोशिश कर रहा था और गेंद को उसकी मेरिट पर खेलने का प्रयास कर रहा था.”
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.