Last Updated:
Sanju Samson epic comeback story: ईडन गार्डन्स का ऐतिहासिक मैदान और सामने वेस्टइंडीज की घातक गेंदबाजी. मंच पूरी तरह से तैयार था. लेकिन इस बार कहानी कोई और लिख रहा था. सालों की ट्रोलिंग, टीम से अंदर-बाहर होने का सिलसिला और ‘प्रतिभा के साथ न्याय न होने’ का जो ठप्पा संजू सैमसन पर लगा था, उसे उन्होंने एक ही रात में ईडन की मिट्टी में दफन कर दिया. संजू सैमसन की नाबाद 97 रनों की पारी सिर्फ एक स्कोर नहीं है, बल्कि यह उन तमाम आलोचकों को दिया गया जवाब है जिन्होंने मान लिया था कि संजू का इंटरनेशनल करियर अब खत्म हो चुका है.
अपमान से सम्मान तक का सफर, संजू सैमसन का ‘महा-कमबैक’.
संजू सैमसन (Sanju Samson) की यह कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है. कई वर्षों तक उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया. कभी उनके शॉट्स के चयन पर सवाल उठे, तो कभी उनकी निरंतरता पर. गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के हेड कोच बनने से पहले तक संजू को कभी वह ‘लंबा मौका’ नहीं मिला, जिसकी एक खिलाड़ी को अपनी जगह पक्की करने के लिए जरूरत होती है. 2025 में जब उनकी बैटिंग पोजीशन बदली गई, तो वे अपनी फॉर्म खो बैठे. आलम यह था कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत में उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया. लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था. टूर्नामेंट के बीच में एक खिलाड़ी के चोटिल होने पर उनकी वापसी हुई और उसके बाद जो हुआ, वह अब इतिहास का हिस्सा है.
अपमान से सम्मान तक का सफर, संजू सैमसन का ‘महा-कमबैक’.
VIDEO OF THE DAY 🥹
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.