Sachin Tendulkar ODI Career: ‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले दुनिया के सबसे महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को रिटायर हुए एक दशक से भी ज्यादा समय हो गया है. इसके बावजूद भी सचिन के नाम कई वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बरकरार हैं. टीम इंडिया को साल 2011 के वनडे वर्ल्ड कप जिताने वाले सचिन ने 90 के दशक और 2000 के दशक में भारत को वनडे क्रिकेट में एक मजबूत टीम की पहचान दिलाई थी. उन्होंने अपने करियर का आखिरी वनडे मुकाबला 18 मार्च, 2012 को एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था. इसके बाद उन्होंने 22 दिसंबर 2012, को वनडे फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था.
संदीप पाटिल ने किया बड़ा खुलासा
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व चीफ सेलेक्टर संदीप पाटिल ने सचिन की वनडे क्रिकेट से रिटायरमेंट को लेकर बड़ा खुलासा किया है. ‘मास्टर ब्लास्टर’ ने साल 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया था, लेकिन बीसीसीआई ने पहले ही उन्हें बता दिया था कि वे उनके रिप्लेसमेंट की तलाश कर रही है. साल 2012 में सचिन ने वनडे क्रिकेट छोड़ दिया था और टी20 इंटरनेशनल भी खेलना बंद कर दिया था. उस समय सचिन सिर्फ टेस्ट क्रिकेट ही खेल रहे थे.
पाटिल ने सचिन को फोन करके क्या पूछा?
पूर्व चीफ सेलेक्टर संदीप पाटिल ने सचिन को फोन करके पूछा, ‘आपकी क्या प्लानिंग है?’ सचिन ने जवाब देते हुए कहा, ‘क्यों?’ पाटिल ने बताया कि सिलेक्शन कमेटी उनके रिप्लेसमेंट की तलाश कर रही है. इस बात को सुनकर सचिन हैरान रह गए. उन्होंने फिर कॉल किया – क्या आप सीरियस हैं? पाटिल ने कहा, ‘हां.’ पाटिल ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया, ‘सिलेक्टर्स किसी खिलाड़ी को ड्रॉप कर सकते हैं, लेकिन ये नहीं कह सकते कि उसका करियर खत्म हो गया है. हमने सचिन से उनके प्लान्स पूछे. उन्होंने कहा कि वे खेलना चाहते हैं. हमने कहा ठीक है.’
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.