रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है. अब इसी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. रूस ने दावा किया है कि उसने पिछले 24 घंटे में 345 यूक्रेनी ड्रोन गिराए हैं. इनके अलावा दो गांवों पर कब्जा किया है. यह जानकारी रूस के रक्षमंत्रालय की तरफ से आया है.
सरकारी मीडिया ने रूस रक्षा मंत्रालय हवाले से सोमवार को बताया है कि उसने पिछले 24 घंटे में 345 ड्रोन गिराए हैं. इनमें दो गांवों पर कब्जा कर लिया है. RTA न्यूज एजेंसी ने कहा है कि रूसी सेना ने पूर्वी यूक्रेन में प्रोक्रोव्का और मिन्कीव्का की बस्तियों पर कब्जा कर लिया है.
इससे पहले 15 फरवरी को खबर आई थी कि ब्लैक सी इलाके में बड़े हमले किए गए हैं. जहां यूक्रेन के ड्रोन हमले के बाद रूस के एक अहम बंदरगाह में आग लग गई थी. क्रास्त्रोदार के गवर्नर ने बताया था कि इस हमले से तेल भंडारण टैंक, वेयर हाउस और टर्मिनल को नुकसान पहुंचा है. दो अन्य लोग घायल हुए हैं. दूसरी तरफ रूस के ड्रोन हमले में यूक्रेन के ओडेसा इलाके में नागरिक और परिवहन ढांचे को नुकसान पहुंचा है. वहां बिजली और पानी की सप्लाई प्रभावित हुई है.
स्विट्जरलैंड के जिनेवा में होनी है त्रिपक्षीय वार्ता
इधर, पिछले चार साल से जारी जंग को खत्म करने के लिए रूस और यूक्रेन के बीच अमेरिका नेतृत्व में बातचीत होने जा रही है. ये वार्ता स्विट्जरलैंड के जिनेवा में मंगलवार और बुधवार को होनी है. इसमें तीनों देश के राजनयिक ट्रंप प्रशासन की तरफ से दिए शांति प्रस्ताव पर चर्चा करेंगे.
इससे पहले तीनों देशों के बीच त्रिपक्षीय बैठक अरब अमीरात के अबूधाबी शहर में हुई थी. इसमें नतीजा कुछ भी नहीं निकला था. लेकिन वार्ता जारी रखने पर सहमति बनी थी. इसके अलावा दावा किया गया है कि रूस और यूक्रेन के बीच अंतिम बातचीत अंतिम दौर में है. मामला डोनबास इलाके को लेकर फंसा हुआ है. रूस चाहता है कि डोनबास उसका इलाका बन जाए. लेकिन यूक्रेन इसपर पीछे हटने को तैयार नहीं है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.