Last Updated:
Russia Banned Whatsapp: रूस ने व्हाट्सऐप पर बैन लगा दिया है. भारत में भी सुप्रीम कोर्ट ने व्हाट्सऐप को भारत के नियम मानने की चेतावनी दी है. ऐसे में अगर व्हाट्सऐप की मेटा भारत के नियम नहीं मानती है तो उसे अरबों डॉलर के नुकसान के लिए तैयार रहना होगा, क्योंकि उसके लिए भारत दुनिया में सबसे बड़ा बाजार है.
रूस ने व्हाट्सऐप पर बैन की घोषणा की है. भारत ने भी इस ऐप को बैन की चेतावनी दी है.
रूस ने क्यों लगाया बैन
रूसी अथॉरिटीज ने 11 फरवरी को मेटा के व्हाट्सएप को देश से प्रभावी रूप से हटा दिया. फाइनेंशियल टाइम्स और रॉयटर्स की रिपोर्ट्स के अनुसार रूस के इंटरनेट रेगुलेटर रोसकॉम्नाडजोर ने व्हाट्सएप के डोमेन को नेशनल डोमेन नेम सिस्टम (NDS) से हटा दिया और ऐप स्टोर्स से भी इसे हटाने का निर्देश दिया है. इससे रूस के 10 करोड़ से अधिक यूजर्स प्रभावित हुए हैं. ये कदम 2025 के मिड से शुरू हुए फेज्ड रेस्ट्रिक्शंस का चरम है, जहां पहले वॉइस और वीडियो कॉल्स लिमिट किए गए थे. रोसकॉम्नाडजोर का दावा है कि मेटा ने एंटी-टेररिज्म जांच के लिए एन्क्रिप्टेड डेटा एक्सेस नहीं दिया, जो नेशनल सिक्योरिटी के लिए खतरा है.
खरेलू ऐप मैक्स का प्रमोशन
इस ब्लॉक के साथ रूस ने घरेलू सुपर-ऐप मैक्स को प्रमोट करना शुरू किया है. वीके कंपनी द्वारा विकसित मैक्स को गवर्नमेंट सर्विसेज से इंटीग्रेट किया गया है और यह डोमेस्टिक सर्वर्स पर चलता है. क्रेमलिन इसे ‘सॉवरेन इंटरनेट’ पॉलिसी का हिस्सा बता रहा है, लेकिन डिजिटल राइट्स ग्रुप्स ने इसे सरकारी सर्विलांस टूल करार दिया है. व्हाट्सएप ने कहा है कि रूसी सरकार यूजर्स को पुराने सर्विलांस ऐप की ओर धकेल रही है. हम यूजर्स को कनेक्टेड रखने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि ये कानून का पालन है. रूस में पहले से ही फेसबुक और इंस्टाग्राम बैन हैं और टेलीग्राम पर भी रेस्ट्रिक्शंस बढ़ रहे हैं.
भारत की चेतावनी
सुप्रीम कोर्ट ने व्हाट्सऐप को भारत से बाहर निकालने की चेतावनी दी थी. तीन फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने मेटा और व्हाट्सएप को सख्त चेतावनी दी कि उन्हें एक स्पष्ट अंडरटेकिंग फाइल करनी होगी कि यूजर डेटा को कमर्शियल एक्सप्लॉइटेशन के लिए किसी अन्य कंपनी के साथ शेयर नहीं किया जाएगा, वरना उन्हें देश से बाहर होना पड़ेगा. यदि मेटा जरूरी अफिडेविट नहीं देता है तो भारत में ऑपरेशनल शटडाउन का खतरा है.
मेटा को अरबों के नुकसान का खतरा
भारत मेटा का सबसे बड़ा मार्केट है. यहां 53.5 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं. भारत से उसको बड़ी कमाई होती है. एक विश्लेषण के मुताबिक व्हाट्सएप और थ्रेड्स 2026 में 6 बिलियन और 2027 में 19 बिलियन डॉलर की कमाई कर सकते हैं. भारत की तुलना में रूस अपेक्षाकृत छोटा बाजार है. वहां केवल 10 करोड़ यूजर्स हैं. व्हाट्सऐप के कुल यूजर्स में भारत की हिस्सेदारी करीब 40 से 50 फीसदी है. इतना ही नहीं मेटा ने 2026 में 162-169 बिलियन डॉलर खर्च करने की योजना बनाई है. ये पैसे एआई पर खर्च किए जाएंगे. ऐसे में भारत और रूस जैसे बड़े बाजार खोने से मेटा की खटिया खड़ी हो जाएगी.
About the Author

न्यूज18 हिंदी में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत. मीडिया में करीब दो दशक का अनुभव. दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, आईएएनएस, बीबीसी, अमर उजाला, जी समूह सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य करने का मौका मिला. माखनलाल यूनिवर्स…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.