घरेलू मुद्रा बाजार में बुधवार को एक बार फिर कमजोरी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 3 पैसे टूटकर 92.43 के स्तर पर पहुंच गया। वैश्विक अनिश्चितताओं और विदेशी निवेशकों की लगातार निकासी ने घरेलू मुद्रा पर भारी दबाव बनाया है। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में थोड़ी नरमी और घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक शुरुआत ने हालांकि स्थानीय मुद्रा में अधिक गिरावट को रोक दिया।
इसे भी पढ़ें: Iran पर अमेरिका का काल बनकर टूटे 2200 KG के ‘बंकर बस्टर’! Hormuz तट पर ईरानी मिसाइल अड्डों को किया नेस्तनाबूद!
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, डॉलर के मुकाबले 92.42 पर खुला। बाद में टूटकर 92.43 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव से तीन पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया बृहस्पतिवार को कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले 92.47 के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया था। हालांकि अंत में 92.40 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ।
इसे भी पढ़ें: भगोड़े हीरा कारोबारी Nirav Modi की नई चाल! ‘भारत में यातना का खतरा’ बताकर UK हाई कोर्ट में प्रत्यर्पण केस फिर से खोलने की अर्जी
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 99.60 पर रहा।
घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 373.53 अंक या 0.49 प्रतिशत चढ़कर 76,444.37 अंक पर जबकि निफ्टी 114.40 अंक या 0.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,695.55 अंक पर रहा।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 102.0 डॉलर प्रति बैरल रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिवकाल रहे थे और उन्होंने 4,741.22 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.