अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के चलते मंगलवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपये में मामूली सुधार देखा गया। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 1 पैसे की बढ़त के साथ 90.73 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। हालांकि, डॉलर की मजबूती और विदेशी फंडों की निकासी ने रुपये की इस तेजी पर लगाम लगाए रखी।
वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से घरेलू मुद्रा को बल मिला।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि मजबूत डॉलर और विदेशी पूंजी की निकासी ने हालांकि स्थानीय मुद्रा की बढ़त को सीमित कर दिया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.72 पर खुला।
इसे भी पढ़ें: AI से घबराएं नहीं! NASSCOM का दावा- भारतीय कंपनियों के लिए नुकसान नहीं, बल्कि Jobs के बड़े अवसर
हालांकि बाद में फिसलकर 90.73 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव से एक पैसा की बढ़त दर्शाता है।
रुपया सोमवार को आठ पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.74 पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 97.14 पर रहा।
इसे भी पढ़ें: France को क्यों चाहिए भारत का Pinaka? समझिए Rafale से जुड़ी इस Defence Deal का पूरा गणित।
घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 245.87 अंक टूटकर 83,031.28 अंक पर जबकि निफ्टी 106.45 अंक फिसलकर 25,576.30 अंक पर पहुंच गया।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 68.33 डॉलर प्रति बैरल रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने 972.13 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.