Last Updated:
Rohit Sharma IPL 2026 Mumbai Indians: आकाश चोपड़ा का कहना है कि रोहित शर्मा को आगामी आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर नहीं, पूरे मैच में मैदान पर रहना चाहिए. हरभजन सिंह ने भी इसी पार पर जोर देते हुए कहा कि रोहित को सिर्फ एक सब्स्टीट्यूट की भूमिका तक सीमित नहीं रखना चाहिए. मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2026 में 29 मार्च को अपना पहला मैच खेलेगी.
रोहित शर्मा को सिर्फ इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में न खिलाने की मांग.
आकाश ने जियोहॉटस्टार से कहा, “अगर आप फिट हैं, तो आपको पूरा मैच खेलना चाहिए, न कि सब्स्टीट्यूट बनना चाहिए. खासकर जब आप दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रहे हों, तो आपको ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के तौर पर नहीं आना चाहिए. एक ओपनर को डगआउट से मैच के 20 ओवर देखने की आदत नहीं होती.” आकाश चोपड़ा ने यह भी समझाया कि ओपनिंग बल्लेबाजों को खेल की शुरुआत से ही उसमें शामिल रहने की आदत होती है और वह बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरने से पहले उसी हिसाब से तैयारी करते हैं.
रोहित शर्मा को सिर्फ इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में न खिलाने की मांग.
उन्होंने कहा, “ओपनिंग बल्लेबाजों को मैदान पर रहने, उसी हिसाब से तैयारी करने और फिर ग्राउंड पर उतरते ही पूरी लय में खेलने की आदत होती है. रोहित शर्मा इस समय सबसे फिट, सबसे चुस्त और शायद सबसे मजबूत खिलाड़ी हैं, इसलिए उन्हें पूरे 40 ओवर तक मैदान पर रहना चाहिए. असल में, इसी तरह मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा का पूरा इस्तेमाल कर पाएगी.”
भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह का भी मानना है कि रोहित को सिर्फ एक सब्स्टीट्यूट की भूमिका तक सीमित नहीं रखना चाहिए और उन्होंने मैदान पर उनके अनुभव के महत्व पर जोर दिया. भज्जी ने कहा, “रोहित शर्मा का इस्तेमाल 12वें खिलाड़ी के तौर पर किया गया है जो सिर्फ बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि जिस तरह के लीडर वह रहे हैं, उनके जैसा खिलाड़ी मैदान पर होना चाहिए. मुश्किल मैचों में जब कुछ अहम फैसले लेने होते हैं, जब कभी कप्तान को किसी के सहारे की जरूरत होती है, तो रोहित शर्मा हार्दिक पांड्या के लिए वह सहारा बन सकते हैं.”
पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान रोहित का इस्तेमाल आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस ने अक्सर ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के तौर पर किया गया था, जिसकी फैंस ने काफी आलोचना की थी. रोहित आईपीएल 2025 में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे और वह 240 रन ही बना सके थे.
About the Author

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.