Last Updated:
इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन के लिए पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने ट्रेनिंग शुरू कर दी है. सोमवार को वो मैदान पर प्रैक्टिस करते नजर आए. मुंबई इंडियंस के कैंप से जुड़े और गेंदबाजों को जमकर छक्के लगाए. रोहित शर्मा के ट्रेनिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.
रोहित शर्मा ने शुरू की आईपीएल 2026 की ट्रेनिंग
नई दिल्ली. मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की तैयारी शुरू कर दी है. उनके पहले ट्रेनिंग सेशन का एक वीडियो वायरल होने के बाद फैंस के बीच उत्साह बढ़ा दिया है. पूर्व भारतीय कप्तान को नेट्स में मैच सिमुलेशन प्रैक्टिस के दौरान आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए देखा गया. पिछले सीजन में रोहित शर्मा ने ज्यादातर मैच में सिर्फ बल्लेबाजी की थी. उनके इस बार पूरे मुकाबले के दौरान मैदान पर उतरने की खबर है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में रोहित ने एक जोरदार पुल शॉट खेलने की कोशिश की. गेंद बल्ले के ऊपरी किनारे से लगकर हवा में ऊंची गई और फील्डर ने कैच पकड़ लिया. इसके बाद प्रैक्टिस के दौरान टीम के साथियों की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. मुंबई इंडियंस ने सोमवार को आधिकारिक तौर पर आईपीएल 2026 के प्री-सीजन ट्रेनिंग की शुरुआत की. आगामी टूर्नामेंट के लिए टीम की पहली तैयारी थी.
Rohit Sharma looked in great rhythm hitting some big shots during day 2 of Mumbai Indians’ pre-season camp.🙌🔥
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.