इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 से पहले सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुट चुकी हैं। 28 मार्च को पहला मुकाबला RCB बनाम SRH के बीच खेला जाएगा। वहीं, पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम पर सभी की नजरें रहेंगी, क्योंकि कई दिग्गज खिलाड़ियों ने भविष्यवाणी की है कि MI प्लेऑफ जरूर जगह बनाएगी।
इस बीच आईपीएल शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी टीम की ट्रेनिंग सेशन में खिलाड़ियों से लेकर टीम स्टाफ से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान नीता अंबानी ने रोहित शर्मा को देखकर ऐसा रिएक्शन दिया कि वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। दरअसल, नीता अंबानी में रोहित शर्मा की फिटनेस को देखकर ऐसा खास रिएक्शन दिया की चर्चा का विषय बन गया।
रोहित शर्मा की फिटनेस देख चौंकीं नीता अंबानी
टीम इंडिया और मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने कुछ महीनों से अपनी फिटनेस पर खासा ध्यान दिया है। आईपीएल को लेकर पिछले कुछ महीनों में रोहित का वजन घटा है और पहले के मुकाबले अब पतले भी हो गए हैं। इसी को देखते हुए जब मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी MI के खेमे में पहुंची तो वह सरप्राइज हो गईं। रोहित को देखते ही खास रिएक्शन दिया।
दरअसल, जब मुंबई इंडियंस की टीम नेट अभ्यास कर रही थी, तब MI की मालकिन नीता अंबानी कैप में पहुंची, जहां उन्होंने टीम के सभी खिलाड़ियों से लेकर MI के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान नीता अंबानी ने रोहित शर्मा की फिटनेस को देखकर कहा ‘ओ माय गॉड, रोहित मैं तुम्हें पहचान ही नहीं पाई। तुम एक यंग ब्वॉय (जवान लड़के) की तरह लग रहे हो।’ इसके बाद रोहित शर्मा भी मुस्कुराने लगे। वहीं, बगल में मौजूद अन्य खिलाड़ी भी इस प्रतिक्रिया पर मुस्कुराते दिखे।
मुंबई इंडियंस का पूरा IPL 2026 शेड्यूल
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.