Last Updated:
Vaibhav Sooryavanshi News: क्या बिहार के ‘वंडर किड’ वैभव सूर्यवंशी का जादू अब फीका पड़ने वाला है? आईपीएल 2026 के आगाज से ठीक पहले टीम इंडिया के पूर्व ओपनर रॉबिन उथप्पा ने एक ऐसा बम फोड़ा है जिसने क्रिकेट गलियारों में सनसनी मचा दी है. उथप्पा का मानना है कि 14 साल के इस सनसनीखेज बल्लेबाज का ‘नयापन’ अब खत्म हो चुका है। हालांकि, इस तीखे हमले के बीच इरफान पठान वैभव की ढाल बनकर खड़े हो गए हैं. मैदान पर बल्ले से कोहराम मचाने वाले वैभव को लेकर अब दिग्गजों के बीच ही ‘जुबानी जंग’ छिड़ गई है.
वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग आगामी आईपीएल में चलेगी या नहीं, इसको लेकर उथप्पा और इरफान आमने सामने आ गए हैं.
रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) ने स्टार स्पोर्ट्स पर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) के भविष्य को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है. उथप्पा का मानना है कि आईपीएल 2026 वैभव के लिए पिछले साल जितना सफल नहीं रहेगा. उथप्पा ने कहा, ‘मैं पिछले 12 महीनों से वैभव के हर मैच पर पैनी नजर रख रहा हूं. वह अद्भुत हैं, इसमें कोई शक नहीं. लेकिन मुझे लगता है कि वह अपनी किस्मत के भरोसे थोड़ा ज्यादा खेल रहे हैं. अब जब कॉम्पिटिशन का लेवल बढ़ेगा और गेंदबाज उनके खिलाफ खास योजनाएं बनाएंगे, तो उनके लिए मुश्किलें बढ़ेंगी. अब उनका ‘नयापन’ खत्म हो चुका है. उथप्पा का मानना है कि यह सीजन वैभव के लिए ‘एजुकेशनल’ यानी सीखने वाला होगा. उथप्पा के मुताबिक, वैभव रन तो बनाएंगे, लेकिन पिछले साल जैसा दबदबा शायद ही दिखा पाएं.
वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग आगामी आईपीएल में चलेगी या नहीं, इसको लेकर उथप्पा और इरफान आमने सामने आ गए हैं.
‘कंसिस्टेंसी ही वैभव की ताकत’
वहीं दूसरी तरफ, इरफान पठान अपने साथी खिलाड़ी उथप्पा की बात से बिल्कुल सहमत नहीं दिखे. पठान ने वैभव के निरंतर शानदार प्रदर्शन का हवाला देते हुए कहा कि उनमें गजब का आत्मविश्वास है. इरफान ने तर्क दिया, ‘आईपीएल के बाद भी उन्होंने जहां भी खेला, रनों की वही रफ्तार बरकरार रखी.अगर उनका ग्राफ ऊपर-नीचे होता, तो मुझे डर लगता. लेकिन अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 80 गेंदों में 175 रनों की पारी यह बताती है कि वह किस मिट्टी के बने हैं. मुझे पूरा यकीन है कि इस सीजन में भी वह कम से कम एक तेज तर्रार शतक या अर्धशतक जरूर लगाएंगे.’
कैसा रहा है वैभव का अब तक का सफर?
वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स के लिए अपना डेब्यू तब किया था जब उनकी उम्र महज 14 साल थी. उन्होंने दर्जनों रिकॉर्ड्स तोड़ते हुए 206.55 के स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए थे. गुजरात टाइटंस जैसी मजबूत टीम के खिलाफ उनकी 35 गेंदों वाली सेंचुरी आज भी आईपीएल इतिहास की सबसे रोमांचक पारियों में गिनी जाती है. इसके बाद उन्होंने भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई और बिहार के लिए घरेलू क्रिकेट में भी अपनी धाक जमाई.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.