Turkey Parliament Fight: तुर्की वैसे तो चर्चा में रहता है अपने एडवांस हथियारों और इस्लामिक वर्ल्ड का मसीहा बनने की वजह से. हालांकि इस बार वहां की संसद में हुई लात-घूंसों वाली लड़ाई पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोर रही है. चलिए दिखाते हैं कैसे एक-दूसरे के खून के प्यासे बन गए यहां के सांसद.
तुर्की की संसद में हुई मारपीट. (Credit- AP)
Turkey Parliament Turned into WWE: आपने कुश्ती-पहलवानी तो कई बार देखी होगी, लेकिन अखाड़े में. आज हम आपको एक लोकतांत्रिक देश में संसद के अंदर हुई ऐसी ही लड़ाई के बारे में बताएंगे, जिसने पार्लियामेंट को दंगल बना डाला. हुआ यूं कि तुर्की में बुधवार को कैबिनेट फेरबदल के बाद संसद में जमकर हंगामा होने लगा. यहां के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोआन ने न्याय मंत्री के पद पर अकीन गुरलेक की नियुक्ति की तो सत्ताधारी एके पार्टी और विपक्षी दलों के सांसदों के बीच तीखी झड़प हो गई. ज्यादा देर नहीं लगा इस लड़ाई को कुश्ती में तब्दील होने में.
थोड़ी ही देर में संसद के अंदर धक्का-मुक्की और हाथापाई तक की नौबत आ गई. विपक्षी सांसदों ने गुरलेक को संसद में शपथ लेने से रोकने की कोशिश की. इस दौरान दोनों पक्षों के सांसद एक-दूसरे को धक्का देते और कुछ जगह मुक्के चलाते भी दिखाई दिए.स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख संसद अध्यक्ष ने कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी और वे खुद वहां से चलते बने. आप वीडियो में देख सकते हैं कि वहां क्या हाल हुआ था.