Earthquake News Today: ईरान-इजरायल जंग के बीच तुर्की में जोरदार भूकंप आया है. तुर्की यानी तुर्किए में आज यानी शुक्रवार को 5.5 तीव्रता का भूकंप आया. इसका केंद्र तोकात प्रांत के निकसर शहर में था. भूकंप के झटकों से लोग घरों से बाहर भागे, लेकिन कोई नुकसान की सूचना नहीं है.
मध्य तुर्किये में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया (फाइल फोटो- पीटीआई)
यूरोपियन मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर ने बताया कि शुक्रवार को मध्य तुर्की में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया. EMSC के अनुसार, यह भूकंप 35 किलोमीटर यानी 21.75 मील. की गहराई पर आया. भूकंप के झटकों के बाद कुछ निवासी अपने-अपने घरों से निकल कर सड़कों पर आ गए. हालांकि, अभी तक इस जोरदार भूकंप से किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है.
आपदा एवं आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी-एएफएडी के अनुसार, 5.5 तीव्रता के भूकंप का केंद्र तोकात प्रांत के निकसर शहर में 6.4 किलोमीटर की गहराई में था. एएफएडी ने बताया कि भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार बृहस्पतिवार देर रात तीन बजकर 35 मिनट पर आए और कई प्रांतों में महसूस किए गए. हालांकि ‘कोई प्रतिकूल घटनाक्रम’ सामने नहीं आया.
तुर्किये भूकंप संभावित क्षेत्रों में आता है और यह प्रमुख ‘फॉल्ट लाइन’ के शीर्ष पर स्थित है, जहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं. वर्ष 2023 में तुर्किये में आए 7.8 तीव्रता के भूकंप में 53,000 से अधिक लोगों की जान चली गई थी तथा दक्षिणी एवं दक्षिणपूर्वी प्रांतों में लाखों इमारतें नष्ट या क्षतिग्रस्त हो गई थीं. पड़ोसी सीरिया के उत्तरी भागों में भी 6,000 लोग मारे गए थे.
बता दें इससे पहले ईरान में भूकंप आए थे. ईरान में 7 मार्च को जोरदार भूकंप आया था. यह भूकंप ईरान में बंदर अब्बास के पश्चिम में सुबह-सुबह आया था. लोगों ने इस भूकंप के झटके ने डरा दिया. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई. इससे पहले भी ईरान के दक्षिणी हिस्से में जोरदार भूकंप आया था. उस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मैग्नीट्यूड मापी गई थी. यह भूकंप ईरान के फ़ार्स प्रांत के दक्षिणी हिस्से में मौजूद गेराश में आया था. USGS ने कहा था कि भूकंप 10 km (6.21 मील) की गहराई पर था.
About the Author

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.