Sudan Boat Sank: सूडान में एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां उत्तरी इलाके में एक नाव के डूबने से 15 लोगों की डूबकर मौत हो गई. मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे शामिल थे.
सूडान में नाव पलटी. (Credit- IANS)
नाव पलटने की सूचना के बाद नागरिक सुरक्षा यूनिट की टीम मौके पर पहुंची. हालांकि, तब तक 15 से ज्यादा लोगों की डूबने से मौत हो चुकी थी. पानी में डूबे सभी लोगों के शवों को बाहर निकाला लिया गया. इस घटना के बाद चार अन्य लोग लापता हो गए, जबकि 8 लोगों की जान बचाई जा सकी.
इसी बीच, संगठन ‘सूडान डॉक्टर्स नेटवर्क’ ने एक बयान में हादसे की पुष्टि की, जिसमें बताया गया कि 15 से अधिक शवों को निकाला गया है, जबकि स्थानीय लोग और सिविल डिफेंस फोर्स बाकी लापता यात्रियों की तलाश जारी रखे हुए हैं. संगठन ने नदी ट्रांसपोर्ट की कमजोरी और बेसिक सेफ्टी स्टैंडर्ड की कमी पर सवाल उठाए. इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों से खास रेस्क्यू टीम के साथ तलाशी और रिकवरी उपकरण लगाकर तेजी से काम करने की अपील की. इसने नदी ट्रांसपोर्ट सेफ्टी को मजबूत करने और ऐसे ही हादसों को रोकने के लिए तुरंत कदम उठाने की भी मांग की.
पिछले दो साल में कितने हादसे?
सूडान में अक्सर पारंपरिक नावों से जुड़े हादसे होते हैं, जिनका इस्तेमाल नील नदी को पार करने के लिए किया जाता है क्योंकि इसके दोनों किनारों को जोड़ने वाले पुल कम हैं. खासकर गांवों और ग्रामीण इलाकों की बात करें तो सिविल डिफेंस अधिकारियों ने खासकर बाढ़ के मौसम में लकड़ी की बनी मामूली नावों में यात्रा करने के खतरों के बारे में चेतावनी दी है, ताकि डूबने के हादसों को रोका जा सके.
- नवम्बर 2025: नील नदी में हुए इस हादसे में दर्जनों लोग डूबे और कई घायलों को अस्पताल ले जाया गया. यह हादसा यूं ही नहीं हुआ, इसे स्थानीय सुरक्षा चिंताओं और मौसम की खराबी से जोड़ा गया.
- अगस्त 2025: व्हाइट नील बोट हादसे में 20 से अधिक लोगों के डूबने की जानकारी थी. नाव अधिक भार लेकर जा रही थी और लाइफ जैकेट की कमी थी.
- जनवरी 2024 : डांगला इलाके में नाव दुर्घटना हुई, जिसकी वजह भारी भीड़ और तेज धारा रही. मरने वालों में महिलाएं और बच्चे अधिक थे.
- अप्रैल 2024: खार्तूम के पास हुए हादसे में नदी में नाव पलटने से दर्जनों लोग घायल और कई लापता हुए. राहत दलों को रेस्क्यू ऑपरेशन करना पड़ा था.
About the Author
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.