जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल के सरगना एल मेंचो की मौत के बाद मेक्सिको में हिंसा फैल गई है. रक्षा मंत्रालय के अनुसार, उसकी एक प्रेमिका के जरिए ठिकाने का पता चला और मुठभेड़ में वह मारा गया. इसके बाद 20 राज्यों में आगजनी और झड़पें हुईं. 9,500 सैनिक तैनात किए गए हैं, जबकि कई नेशनल गार्ड जवान, कार्टेल सदस्य और सरकारी कर्मचारी मारे गए हैं.
अल मेंचो मारा गया.
अल मेंचो की लोकेशन क्या गर्लफ्रेंड ने लीक की थी?
सुरक्षा एजेंसियां कई सालों से अल मेंचो को खोज रही थी. जांच के दौरान एजेंसियों को उसकी एक गर्लफ्रेंड के बारे में पता चला. अल मेंचो अपनी गर्लफ्रेंड पर आंख मूंद कर भरोसा करता था. सुरक्षा एजेंसियां जांनती थीं कि अगर वह सीधे उसकी गर्लफ्रेंड से संपर्क करेंगे तो अल मेंचो को खबर लग जाएगी. उसे अल मेंचो के ठिकाने की खबर भी रहती थी. CNN की रिपोर्ट के मुताबिक उसके ठिकाने तक पहुंचने में उसी महिला के एक भरोसेमंद करीबी शख्स से एजेंसियां जुड़ीं. उसी शख्स ने हर खबर दी. 21 फरवरी को गर्लफ्रेंड अल मेंचो से अलग होकर निकल गई, लेकिन एल मेंचो अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ वहीं रुका रहा. इसी दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने कार्रवाई की योजना को अंतिम रूप दिया.
अल मेंचो को मारने का ऑपरेशन कैसे किया गया?
अगले 24 घंटे के भीतर सेना, नेशनल गार्ड और वायुसेना ने संयुक्त अभियान शुरू किया. शक न हो, इसलिए मुख्य कार्रवाई जमीनी दस्तों के जरिए की गई और सीमित हवाई सहायता ली गई. रविवार सुबह सुरक्षाबलों ने तापाल्पा के बाहरी इलाके में स्थित एक केबिन परिसर को चारों तरफ से घेर लिया. जैसे ही सैनिक आगे बढ़े, एल मेंचो के सुरक्षा गार्ड्स ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं. मुठभेड़ में कम से कम छह से आठ कार्टेल सदस्य मारे गए और तीन सैनिक घायल हुए. गोलीबारी के बीच एल मेंचो और उसके कुछ सहयोगी जंगल की ओर भागे. स्पेशल फोर्स की एक टीम ने उनका पीछा किया और घने जंगल में छिपे एल मेंचो को ढूंढ निकाला. दूसरी मुठभेड़ के बाद उसे और उसके दो गार्ड्स को गंभीर हालत में पकड़ लिया गया.
About the Author

Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.