Last Updated:
Cyber Fraud Gang: साइबर फ्रॉड आज की सच्चाई बन गई है. जालसाज पहले लोगों को तरह-तरह का झांसा देकर लोगों को अपनी जाल में फंसाते हैं, फिर उनकी जिदंगी को नर्क से भी बदतर बना देते हैं. ऐसे ही एक गैंग का खुलासा किया गया है. कंबोडिया के सुरक्षाबलों ने ताबड़तोड़ एक्शन लेते हुए कई अपराधियों को पकड़ा है.
Cyber Fraud Gang: न्यूज18 इंडिया के खुलासे के बाद कंबोडिया में गैंग के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की गई है. उनके ठिकानों पर छापेमारी कर उन्हें सील कर दिया गया है. (फाइल फोटो)
खबर प्रसारित होने के बाद भारतीय जांच एजेंसियों ने अंतरराष्ट्रीय मानकों के तहत कंबोडियाई प्रशासन से समन्वय बढ़ाया. इसके बाद कंबोडिया सरकार ने बड़े स्तर पर कार्रवाई शुरू की. कंबोडिया के वरिष्ठ मंत्री और ऑनलाइन स्कैम निरोधक आयोग के प्रमुख छाय सिनारिथ के अनुसार, अभियान शुरू होने के बाद से 190 स्थानों को सील किया गया है, 173 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और लगभग 11,000 कामगारों को डिपोर्ट किया गया है. कंपोट प्रांत में स्थित एक बड़े परिसर को मीडिया के लिए खोला गया, जहां कंप्यूटर लैब, स्क्रिप्ट रूम, स्टूडियो बूथ और यहां तक कि एक फर्जी भारतीय पुलिस स्टेशन भी बनाया गया था. इस फर्जी सेटअप का इस्तेमाल भारतीय नागरिकों को डराकर उनसे ठगी करने के लिए किया जाता था. अधिकारियों ने बताया कि एक कथित सरगना की गिरफ्तारी के बाद हजारों कर्मचारी देश छोड़कर भाग गए. सीमित पुलिस बल के कारण सभी को रोक पाना संभव नहीं हो सका.
स्कैम सिंडिकेट पर बड़ी चोट
इस कार्रवाई को अंतरराष्ट्रीय स्कैम सिंडिकेट पर बड़ी चोट माना जा रहा है. बताया जा रहा है कि अमेरिका में एक बड़े स्कैम किंगपिन के खिलाफ अभियोग और चीन द्वारा प्रत्यर्पण की कार्रवाई के बाद कंबोडिया सरकार ने सख्ती और बढ़ा दी. इधर, इस पूरे मामले को अब संसद में भी उठाया जाएगा. मुजफ्फरनगर से सांसद हरेन्द्र चौधरी ने न्यूज18 इंडिया की रिपोर्ट की सराहना करते हुए कहा कि मैं न्यूज18 इंडिया की टीम को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने इतने संवेदनशील मुद्दे को उठाया. हजारों भारतीयों का भविष्य इससे जुड़ा है. आपकी टीम से कई बार बातचीत हुई और उसके बाद यह कार्रवाई हुई. अब हम इस मामले को संसद में उठाएंगे. उन्होंने कहा कि बेरोजगारी एक बड़ी समस्या है और इसी का फायदा उठाकर युवाओं को विदेशों में फंसाया जा रहा है. सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए ताकि युवाओं को रोजगार के नाम पर ऐसे जाल में न फंसना पड़े.
भविष्य में और एक्शन की संभावना
लगातार इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाने और भारतीय एजेंसियों द्वारा साझा की गई सूचनाओं के बाद कंबोडिया प्रशासन की यह बड़ी कार्रवाई सामने आई है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं और इस ट्रांसनेशनल साइबर नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने की कोशिश तेज होगी. फिलहाल, इस अभियान को साइबर स्लेवरी के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे हजारों भारतीय परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है.
About the Author

बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.