Most Divorce in World: क्या आपको पता है कि दुनिया भर में सबसे ज्यादा तलाक कहां होते हैं. आमतौर पर लोग मानते होंगे कि अमेरिका, इंग्लैंड इसमें आगे होंगे. वहीं भारत में भी तलाक के मामले बढ़ने की कल्पना लोग करते ही होंगे. अगर आपका ऐसा सोचना है तो इस रिपोर्ट को आपको जरूर पढ़नी चाहिए.
तलाक किस देश में ज्यादा होते हैं.
स्पेन है दुनिया का तलाक देश
रिपोर्ट में कहा गया है कि स्पेन दुनिया के उन देशों में शामिल है जहां तलाक की दर सबसे ज्यादा है. यहां की 50 से 85 प्रतिशत तक शादियां टूट जाती है. जो लोग तलाक नहीं लेते हैं वे अलग रहने लगते हैं लेकिन शादी का अंत बहुत ज्यादा होता है. 2023 के आंकड़ों के मुताबिक स्पेन में प्रति सौ में से 44.7 प्रतिशत शादियां टूट गईं. 2024 में 82,991 तलाक रिकॉर्ड गए जबकि इससे कहीं ज्यादा पति या पत्नी से अलगाव का फैसला कर लिया.
स्पेन में इतना ज्यादा तलाक क्यों
इसके पीछे कई सामाजिक, कानूनी और सांस्कृतिक कारण हो सकते हैं. जिस तरह भारत में पति-पत्नी के बीच अलगाव एक अभिशाप माना जाता है उसके एकदम बिपरीत स्पेन का समाज खुला और उदार है. वहां तलाक को बहुत ही प्रगतिशील विचार माना जाता है. चूंकि स्पेन में महिला और पुरुष दोनों आजीविका के लिए समान रूप से काम करते हैं, ऐसे में ब दोनों पार्टनर आर्थिक रूप से स्वतंत्र होते हैं, तो असफल रिश्ते में टिके रहने की मजबूरी कम हो जाती है. यहां महिलाएं काफी सक्रिय रूप से नौकरी-पेशा से जुड़ी हुई हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि स्पेन में शादी से पहले साथ रहने की परंपरा बहुत ज्यादा जड़ें जमा चुकी हैं. रिश्तों को लेकर सोच बहुत आगे पहुंच गई है. इसमें अगर मन नहीं मिलता तो अलग होने में कोई खास परेशानी नहीं होती. वहीं देर से शादी में इंसान का मन एक अलग धारा के रूप में विकसित हो जाता है जो किसी दूसरे के साथ मन मिलाने में दिक्कतें पेश करती हैं.
अन्य देशों का क्या हाल
इस रिपोर्ट के मुताबिक स्पेन के बाद रूस तलाक के मामले आगे हैं. रूस में 74 प्रतिशत तलाक के मामले सामने आते हैं. वहीं पड़ोसी यूक्रेन भी पीछे नहीं है. वहां 71 प्रतिशत तलाक होते हैं. यूरोपीय देश इटली में 69 प्रतिशत और फ्रांस में 55 प्रतिशत तलाक होते हैं. फ्रांस, लग्जमबर्ग, पुर्तगाल जैसे देशों में 50 प्रतिशत तक तलाक हो जाते हैं. वहीं अमेरिका में 41 प्रतिशत ही तलाक होते हैं.
xr:d:DAFs_4NBjM0:41,j:2234187271366131735,t:23090412
ऐशियाई देश तलाक में पीछे
अब इसे संस्कार कहे या सोच का पिछड़ापन एशियाई देश तलाक के मामले में पीछे हैं. इसी रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण कोरिया तलाक के मामलों में एशियाई देशों में सबसे आगे है तो वहां 45 प्रतिशत तलाक के मामले आते हैं. वहीं चीन में भी 45 प्रतिशत तलाक होते हैं. जापान जैसे देश में तालक के मामले सिर्फ 35 प्रतिशत है. इंडोनेशिया में 28 प्रतिशत, ईरान में 14 प्रतिशत और वियतनाम में 7 प्रतिशत तलाक के मामले देखने को मिलता है.
भारत में कितने तलाक होते हैं
आपको जानकार हैरानी होगा कि भारत में चाहे जितने भी पश्चिमी देशों की नकल हो भारत में अब भी तलाक के मामले 1 प्रतिशत से भी कम है. वह भी डिजिटल मीडिया के प्रभाव के कारण. समाज में आज भी शादी को उच्च प्राथमिकता दी जाती है और परिवार का नैतिक मूल्य अभी भी सक्रिय है. हमारे यहां व्यवहारिक रूप से भी शादी को जन्म-जन्म का बंधन माना जाता है. भारत में शादी सिर्फ दो लोगों का नहीं, बल्कि दो परिवारों का संबंध माना जाता है. रिश्ते को बचाए रखने का सामाजिक दबाव काफी मजबूत होता है. अगर किसी पति-पत्नी में अनबन हो जाए तो सारे रिश्तेदार उसे ठीक करने में लग जाते हैं. शादी को पवित्र बंधन माना जाता है.आज भी हमारे समाज में तलाक को अच्छा नहीं माना जाता. इन सब कारणों से भारत में तलाक के मामले बेशक बाहर से देखने में ज्यादा लगे लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है.
About the Author

Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.