Valentines Day 2026 Celebrations Live Updates: देश भर में अभी प्रेमी जोड़ों, न्यूली मैरिड कपल्स पर अभी प्यार का खुमार छाया हुआ है, क्योंकि वैलेंटाइन वीक जो चल रहा है. 7 फरवरी से शुरू हो जाता है वैलेंटाइन वीक, ज…और पढ़ें
वैलेंटाइन डे लाइव अपडेट्स.
Valentines Day 2026 Celebrations Live Updates: फरवरी का महीना प्यार का महीना कहलाता है, क्योंकि 7 फरवरी से लेकर 14 फरवरी तक कई तरह के अलग-अलग स्पेशल डेज सेलिब्रेट किए जाते हैं. कल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाएगा. प्रेमी जोड़े हों या फिर कोई न्यूली मैरिड कपल, उनके लिए वैलेंटाइन डे काफी स्पेशल होता है. हर कोई अपने-अपने तरीके, अंदाज में इस दिन को स्पेशल बनाते हैं और एक-दूसरे के साथ प्यार भरे पल बिताते हैं. कपल्स एक-दूसरे को गिफ्ट्स देते हैं, डिनर प्लान करते हैं, लॉन्ग ड्राइव पर जाते हैं. चलिए जानते हैं वैलेंटाइन डे कब और कैसे शुरू हुआ, क्या है इसका इतिहास, आप किस तरह से सेलिब्रेट कर सकते हैं ये स्पेशल डे, क्या तोहफे दे सकते हैं, क्या विशेज भेज सकते हैं, अगर आपका लाइफ पार्टनर आपके करीब नहीं है.
February 13, 202612:42 IST
कल 14 फरवरी को मनाया जाएगा वैलेंटाइन डे
14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है. यह हर उस प्रेमी जोड़े, मैरिड कपल्स और प्यार करने वालों के लिए स्पेशल दिन है. हर वो इंसान जो किसी से बेहद प्यार करता है, वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करना पसंद करता है. इस दिन लोग एक-दूसरे के साथ टाइम बिताते हैं. एक-दूसरे को तोहफे देते हैं, डिनर पर जाते हैं, साथ बैठकर रोमांटिक फिल्म देखते हैं. लॉन्ग ड्राइव पर जाकर एकांत में समय बिताना पसंद करते हैं.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.