Rohit Sharma and Ritika Sajdeh viral video : हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसने यह साबित कर दिया कि चाहे आप ‘वर्ल्ड चैंपियन’ कप्तान हों या आम आदमी- घर की ‘कैप्टेंसी’ तो हमेशा पत्नी के हाथ में ही होती है.
इस वीडियो को देखकर दुनिया जहान के पतियों को अपनी ‘दुखती रग’ पर हाथ महसूस हुआ.
इंटरनेट पर धूम मचा रहे इस वीडियो में रोहित शर्मा बाउंड्री लाइन के पास खड़े हैं. उनके चेहरे पर वैसी ही शिकन और ‘टेंशन’ है जैसी अक्सर किसी पति के चेहरे पर तब होती है जब पत्नी उसे कुछ गंभीर समझा रही हो. दूसरी तरफ, ऋतिका सजदेह उन्हें लगातार कुछ समझाने (या शायद हिदायत देने) की कोशिश कर रही हैं. रोहित की हालत देखकर ऐसा लग रहा है मानो वह मन ही मन कह रहे हों- “भाई, इससे अच्छा तो मिचेल स्टार्क का ओवर खेल लेता!”
इस वीडियो को देखकर दुनिया जहान के पतियों को अपनी ‘दुखती रग’ पर हाथ महसूस हुआ. सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया और कमेंट्स की ऐसी बाढ़ आई कि हंसी रोकना मुश्किल हो गया. पतियों के बीच इस वीडियो ने एक नई बहस छेड़ दी है कि जब ‘हिटमैन’ की यह हालत है, तो हमारी क्या बिसात!
Frankly this is refreshing & closer to reality
Kohli-Anushka & Pandya- “whoever she is”
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.