Anti-Valentine week 2026: 7 फरवरी से लेकर 14 फरवरी तक लोगों ने प्यार का जश्न मनाया. मौका था वैलेंटाइन वीक का,जिसमें लोगों ने खूब एक-दूसरे को लव प्रपोजल दिए, प्यार-मोहब्बत की बातें कीं, तोहफे दिए, कैंडल लाइट डिनर किए. लेकिन, आज से ठीक इसका उलट ऐसे वीक की शुरुआत हो गई है, जिसमें अजब-गजब दिन सेलिब्रेट किए जाते हैं. इसे नाम दिया गया है एंटी-वैलेंटाइन वीक, जो 15 से लेकर 21 फरवरी तक लोग मनाते हैं. चलिए जानते हैं कौन-कौन से दिन 15 से 21 फरवरी के बीच मनाया जाता है और क्या है इन्हें मनाने के पीछे का उद्देश्य…
क्यों मनाते हैं एंटी-वैलेंटाइन वीक- 15 फरवरी से 21 फरवरी तक सेलिब्रेट किया जाता है एंटी-वैलेंटाइन डे. इसमें 15 फरवरी को स्लैप डे, 16 को किक डे, 17 को परफ्यूम डे, 18 फ्लर्ट डे, 19 फरवरी को कन्फेशन डे, 20 फरवरी को मिसिंग डे और 21 को ब्रेकअप डे आता है. ये वीक वैलेंटाइन वीक के पूरे अपोजिट होता है, जिसमें प्यार जैसा कुछ नहीं होता है. ऐसा भी कहा जा सकता है कि वैलेंटाइन वीक से लेकर वैलेंटाइन डे तक जिन्हें प्यार नहीं मिला, जिनका दिल टूटा हो, किसी को प्यार में चीटिंग मिली हो, ऐसे लोग अपने तरीके से एंटी-वैलेंटाइन वीक सेलिब्रेट करते हैं और अपना स्ट्रेस, टूटे दिल के दुख-दर्द, फीलिंग्स को अपने दिलो-दिमाग से बाहर निकालने की कोशिश करते हैं.

स्लैप डे (Slap day)- आज यानी 15 फरवरी को स्लैप डे है. जब किसी का ब्रेकअप हो जाता है, जो प्यार में धोखा खा चुके होते हैं, अपने एक्स को भुलाने के लिए, उसकी यादों को दिल से निकाल फेंकने के लिए स्लैप डे मनाते हैं. एक्स की कड़वी यादों पर एक जोरदार तमाचा यानी स्लैप लगाना है.

किक डे (kick day)- 16 फरवरी को एंटी-वैलेंटाइन वीक का दूसरा दिन किक डे की तौर पर मनाया जाता है. इसमें लोग अपनी एक्स की कड़वी यादों को अपने जीवन से एक लात (Kick)मारकर बाहर निकालने की कोशिश करते हैं. बॉयफ्रेंड/गर्लफ्रेंड जिसने भी चीट किया हो लव में, उसे किक मारकर निकालना ही बेहतर मूव है, ताकि आप सुकून से अपनी जिंदगी में आगे बढ़ सकें. उसका दिया हर चीज, एक-एक तोहफे को किक मारिए.
Add News18 as
Preferred Source on Google

परफ्यूम डे (Perfume day)- 17 फरवरी को परफ्यूम डे मनाया जाता है. ये दिन आपके लिए है. अपने सभी गम, दिल टूटने का दर्द, निराशाओं, चिंता को भूलकर खुद की तरफ ध्यान देने का दिन है. खुद को पैम्पर करने का दिन है. इस दिन आप अपना फेवरेट परफ्यूम खरीदें, उसे लगाएं. तोहफे में भी किसी को परफ्यूम देकर ये दिन मना सकते हैं.

फ्लर्ट डे (Flirt day)- ऐसा नहीं कि आपका दिल एक बार टूट गया तो आपकी पूरी दुनिया ही खत्म हो गई. जो गया, उसे जाने दें. भूल जाएं. उसकी यादों में डूबे रहने से आपको कुछ नहीं हासिल होगा. बेहतर है मूव ऑन करके लोगों से दोस्ती करें. फ्रेंड्स के साथ घूमे-फिरें. इस तरह से आप 18 फरवरी को फ्लर्ट डे सेलिब्रेट करें. नए-पुराने दोस्तों के साथ मस्ती में फ्लर्ट करें. हां, फ्लर्ट करें, लेकिन किसी के साथ जबरदस्ती दोस्ती, प्यार करने की कोशिश न करें.

कन्फेशन डे (Confession day)- 19 फरवरी को सेलिब्रेट करते हैं कन्फेशन डे.ये दिन आपको मौका देता है अपने करीबी दोस्त, परिवार के सदस्य के सामने दिल में छिपी बात को कंफेस करने का. अपने जीवनसाथी से कुछ छुपाया हो, कोई गलती कर दी हो बड़ी लाइफ में, तो ऐसी चीजों को कंफेस करने का ये दिन है, ताकि आगे कोई गलतफहमी न हो.

मिसिंग डे (Missing day)- 20 फरवरी को मिसिंग डे मनाया जाता है. इस दिन आप जिसे भी मिस करें, उसे खुलकर बताएं. जरूरी नहीं कि हस्बेंड, बॉयफ्रेंड ही इसमें शामिल हो, आप रिश्तेदारों, दोस्तों, परिवार के सदस्यों में से जिसे भी बहुत मिस करें, उसे एक कॉल करके बात कर लें. अपनी भावनाओं को व्यक्त करें.

ब्रेकअप डे (Breakup day)- ब्रेकअप डे 21 फरवरी को मनाते हैं और इसी से समाप्त होता है एंटी-वैलेंटाइन वीक मनाने का सिलसिला. ये दिन ऐसे रिश्ते से बाहर निकलने का आपको मौका देता है, जो टॉक्सिक हो चुका है. एक ऐसा रिश्ता जिसमें रहकर आपका दम घुटे, प्यार, फीलिंग्स, अपनापन महसूस ना हो, उसे तोड़ देना ही बेहतर है. रिश्ते में जब दम घुटने से महसूस हो तो ऐसे रिलेशनशिप से तुरंत ब्रेकअप कर सकते हैं.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.