साबूदाना की पकौड़ी बनाने के लिए सबसे पहले हमें साबूदाना को 4 से 5 घंटे के लिए भिगो देना चाहिए और जब दाना नरम हो जाएं, तो छलनी में डालकर सारा एक्स्ट्रा पानी पूरी तरह निकाल दें. इसका फायदा यह होता है कि मिश्रण चिपचिपा नहीं रहता. उसके बाद उबले हुए आलू को छीलकर अच्छे से मैश कर लेना चाहिए और हरी मेथी को बारीक काट लें.
कुरकुरा साबूदाना पकौड़ा बनाने में ये है जरूरी सामाग्री
व्यंजन स्पेशलिस्ट उषा देवी लोकल 18 से बातचीत के दौरान बताते हैं कि साबूदाना की पकौड़ी बेहतरीन होती है और यदि से कुरकुरा बनाया जाए तो यह खाने में काफी क्रिस्पी लगती है लेकिन इसको बनाने के लिए जिन सामग्रियों का प्रयोग किया जाना चाहिए उनमें साबूदाना,ताज़ी मेथी के पत्ते, उबले और मसले हुए आलू,भुनी मूंगफली का पाउडर,हरी मिर्च, अदरक पेस्ट,जीरा,लाल मिर्च पाउडर,काली मिर्च पाउड, नींबू रस,चम्मच चीनी,चावल का आटा,स्वादानुसार नमक, तलने के लिए तेल आदि का इस्तेमाल किया जाता है इनके अनुपातिक मिश्रण से साबूदाना की बेहतरीन पकौड़ी बनाकर तैयार होती है.
चार घंटा पहले पानी में भिगा दें साबूदाना
उषा देवी आगे बताते हैं कि साबूदाना की पकौड़ी बनाने के लिए सबसे पहले हमें साबूदाना को 4 से 5 घंटे के लिए भिगो देना चाहिए और जब दाना नरम हो जाएं, तो छलनी में डालकर सारा एक्स्ट्रा पानी पूरी तरह निकाल दें इसका फायदा यह होता है कि मिश्रण चिपचिपा नहीं रहता. उसके बाद उबले हुए आलू को छीलकर अच्छे से मैश कर लेना चाहिए और हरी मेथी को बारीक काट लें और भीगे हुए साबूदाना को बड़े बाउल में मैश किए आलू, कटी मेथी और दरदरी पिसी मूंगफली डालकर अच्छे से मिला लेना चाहिए. इसके बाद इसमें कद्दू से कसा हुआ बारीक अदरक, जीरा, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च, स्वादानुसार नमक, थोड़ी सी चीनी, नींबू का रस और बारीक कटी हरी मिर्च डाल लें. और लास्ट में चावल का आटा मिलाकर सारे मिश्रण को हल्के हाथों से गूंथ लें, ताकि तैयार हो जाए.
अब मध्यम आंच करके कड़ाही में पर्याप्त तेल डालकर गरम करें. तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे पकौड़े बनाकर गरम तेल में डालें. इन्हें तब तक तलें जब तक वे कुरकुरे और सुनहरे भूरे रंग के न हो जाएं. थोड़ी देर बाद या खाने के लिए रेडी हो जाता है.
About the Author

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.