Food Recipe: एक ऐसा पारंपरिक व्यंजन है जो वर्तमान में विलुप्त हो जा रहा है, लेकिन यदि आप इसको अपने घर पर बनाकर खाने लगें तो निश्चित रूप से आपको अपने बचपन की यादें ताजा हो जाएंगी. दरअसल हम बात कर रहे हैं रसियाव के बारे में जिसे चावल और गुड़ के साथ बनाया जाता है. इसे कहीं-कहीं बखीर भी कहते हैं.
रसियाव बनाने में इसका होता है प्रयोग
रसियाव बनाने वाली स्थानीय महिला ऊषा देवी लोकल 18 से बताती हैं कि हमें यदि अपने घर पर बखीर या फिर रसियाव बनाना है तो सबसे पहले चावल को अच्छे से साफ कर लेना है ताकि उसमें कोई कंकर या फिर धान की भूसी ना रह नहीं पाए. इसके बाद उसको कम से कम 5 से 6 पानी धुलना है और धुलने के बाद थोड़ी देर तक पानी से छान के बाहर किसी कटोरी में या फिर बड़े बर्तन में रख देना है. इससे पहले हमें बखीर में डालने के लिए काजू, बादाम,मुनक्का, छुहारा, पिस्ता, अखरोट आदि को बारीक काट लेना है और इन सबको एक कटोरी में इकट्ठा करके रख लेना है.
धीमी आंच में भूनें
ऊषा देवी आगे बताती हैं कि सबसे पहले चावल को चुनकर अच्छी तरह से धुल लें और करीब 10–15 मिनट के लिए पानी में भिगो दें, ताकि वे हल्काौ नरम हो जाएं. इसके बाद एक भारी तली वाला बर्तन गैस पर चढ़ाएं और उसमें एक चम्मच घी डालकर मध्यम आंच पर गर्म कर लें. जब घी पिघलने लगे तो आंच धीमी कर दें और इसमें कुटी हुई इलायची डालकर खुशबू आने तक भूनें. इसके बाद बर्तन में दूध डालें और जरूरत के अनुसार थोड़ा सा पानी मिला लें और दूध को उबलने दें. जैसे ही उबाल आ जाए, भीगे हुए चावल डाल दें. अब मध्यम आंच पर बखीर को करीब 20 मिनट तक पकाएं.
बीच बीच-बीच में चलाते रहें
बीच-बीच में बड़े चमचे से चलाते रहें, ताकि बखीर तले में चिपके नहीं और चावल अच्छे से गल जाएं. जब चावल पक जाएं, तब इसमें कटे हुए बादाम, काजू और चिरौंजी डाल दें और 8–10 मिनट और पकने दें. अंत में गैस बंद करके थोड़ा ठंडा होने पर स्वादानुसार कद्दूकस किया हुआ गुड़ मिलाएं और अच्छी तरह घोल दें. इसके अलावा आप पहले से भी गुड़ को पानी में उबाल सकते हैं इससे भी आप बखीर या फिर रसियाव बना सकते हैं.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.